Uncategorized

झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, झारखण्ड सरकार से सदस्य रूचि कुजुर, उज्जवल प्रकाश तिवारी ने किया जिला स्तरीय बैठक

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, झारखण्ड सरकार के सदस्य उज्जवल प्रकाश तिवारी और रूचि कुजुर की दो सदस्याई टीम ने जिला के भ्रमण कार्यक्रम में समाहरणालय सभागार में सीएसआर जिला प्रभारी डेविड बलिहार,जिला खनन पदाधिकारी,श्रम अधीक्षक,एनटीपीसी के पदाधिकारी,जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संजय प्रसाद ,सीडब्लूसी सदस्य पांडेय मुन्ना डॉ कविता सिन्हा, एलपीओ राकेश कु सिंह ,एनजीओ इत्यादि के साथ बैठक किया।बैठक में विशेष कर उत्तखनन क्षेत्र में हो रहें बाल श्रम क़ानून में हो रहें उल्लंघन पर जोर दिया गया।आयोग ने जानना चाहा की बाल श्रम के रोकने पर कितना पालन किया जा रहा, ऐसी सुचना है कि अव्यस्क ट्रैक्टर और हाइवा ट्रक चला रहें और नशे का भी सेवन कर रहें। साथ में बच्चें शिक्षा से भी दूर जा रहें है और अपराध कि ओर बढ़ रहें हैं। एनटीपीसी से कहा गया कि वे इस पर जागरूकता अभियान चलाये और श्रम अधीक्षक टीम बना कर रोकने का प्रयास करें।आयोग ने कहा की जेएसएलपीएस रोजगार देने में मदद करें जिससे बाल श्रम रुक पाए, ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने पर किस तरह के कदम उठाया जा रहा इस पर भी विचार बिमर्श किया गया।इस सम्बन्ध उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को वस्तुस्थिति बताया गया।आयोग ने बताया अगले कुछ दिन बाद सभी निजी विद्यालय, खनन-उत्तखनन कार्य, ट्रांसपोर्ट और ईटा भट्टा में लगे निजी कम्पनी के साथ सामूहिक बैठक किया जायेगा। आयोग ने कहा की आज के बच्चें हमारे भविष्य है स्वस्थ और उन्नत बच्चे कल उन्नत और स्वस्थ समाज की संरचना करेंगें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...