Hazaribagh

अटल विचार मंच का सदस्यता अभियान जारी तलत शब्बीर उर्फ बाबू खान ने कहा पार्टी को नंबर वन बनाना मेरी पहली प्राथमिकता

Share
Share
Khabar365news

अटल विचार मंच के सक्रिय सदस्य तलत शब्बीर उर्फ बाबू खान ने सदस्यता अभियान को गति देने हेतु क्षेत्र में सदस्यता अभियान लगातार चला रहे हैं और लोगों से आग्रह किया कि अटल विचार मंच को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य मे हमें सहयोग करे। अटल विचार मंच की नीति और नियत को देखकर अब तक हजारों लोगों ने पार्टी की सदस्यता को ग्रहण किया। बाबू खान बिना रुके बिना थके लगातार लोगों के बीच जा रहे हैं यहां तक कि वह अपने टीम को डोर टू डोर लोगों के बीच भेजने का कार्य कर रहे हैं एवं खुद जाकर पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं उनकी इस सक्रियता को देखकर पार्टी को भी एक नया बल मिला है।
जिस विश्वास से लोगो ने भरोसा किया है उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। पार्टी के निर्देश का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल जी के सिद्धांत तथा अटल विचार मंच पार्टी के संस्थापक यशवंत सिन्हा जी पर पूर्ण आस्था ही हमारी प्रेरणा है। हम सभी समर्पित कार्यकर्ता कभी उनको निराश नहीं होने देंगे। सदस्यता लेने के लिए आम जनता में काफी उत्साह है। झारखंड प्रदेश की जनता यशवंत सिन्हा की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है और विश्वास कर रही है कि उनके नेतृत्व में ही झारखंडियों का कल्याण होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsहजारीबाग: जिले के बड़कागांव ब्लॉक के बाबू पारा गांव से एक चौंकाने...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में डबल मर्डर : शिक्षक के माता-पिता की निर्मम हत्या, गांव में सनसनी

Khabar365newsहजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के बाबू पारा गांव निवासी शिक्षक रामविलास दास...