हजारीबाग

टेट संबंधी मुद्दे पर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन

Share
Share
Khabar365news

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, हजारीबाग ने उठाई शिक्षकों की आवाज

हजारीबाग।
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ (अजप्टा) हजारीबाग जिला इकाई द्वारा जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) संबंधी मुद्दे पर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। संघ के पदाधिकारियों ने उपायुक्त महोदय के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि हाल ही में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सिविल अपील नंबर 1385/2025 एवं अन्य में टेट की अनिवार्यता संबंधी प्रतिकूल आदेश पारित किया गया है। इस आदेश से पूरे देशभर के लाखों कार्यरत शिक्षकों की सेवा संकट में पड़ गई है।

संघ ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से मुक्त रखा जाए, ताकि उनकी सेवा सुरक्षित रह सके और शिक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो।

इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार के साथ बिनोद रंजन, राजेश्वर कुमार, रजाउल हक, मोहन राम, राजेंद्र कुमार, रामदुलार राम एवं कई अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यह मुद्दा न केवल शिक्षकों की नौकरी सुरक्षा से जुड़ा है, बल्कि बच्चों की शिक्षा के भविष्य से भी प्रत्यक्ष रूप से संबंध रखता है। अतः केंद्र सरकार से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

Khabar365newsकटकमसांडी थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

हजारीबाग

दो वर्षों से फरार NDPS कांड का अभियुक्त गिरफ्तार, दारू थाना पुलिस की बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ से जुड़े चर्चित...

हजारीबाग

27 फरवरी 2026 को होगी मतगणना, 6 हॉल में एक साथ गिने जाएंगे वोट

Khabar365newsनगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के निमित्त हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में...