BreakingCrimeJharkhandLATEHAR

लातेहार में वार्ड सदस्य की निर्मम हत्या, उग्रवादियों ने ली जिम्मेदारी

Share
Share
Khabar365news

लातेहार : बीती रात लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के उलगाड़ा गांव के रहने वाले वार्ड सदस्य बाल गोविंद साव की हत्या उग्रवादियों ने कर दी। बाल गोविंद साव उलगाड़ा गांव में औरंगा नदी पर बन रहे पुल निर्माण कार्य में मुंशी का काम करते थे। बताया जा रहा है कि यह हत्या लेवी के लिए की गई है।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पुल निर्माण कार्य के साइडिंग पर बीती रात बाल गोविंद तथा एक अन्य मुंशी रुककर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान लगभग 8 की संख्या में झारखंड संघर्ष जन्म मुक्ति मोर्चा के उग्रवादी पहुंचे और मुंशी बाल गोविंद को पकड़ कर अपने साथ नदी के किनारे ले गए। उग्रवादियों ने वहां बाल गोविंद साव की जमकर पिटाई की। उसके बाद धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या कर दी। उग्रवादियों ने घटनास्थल पर प्रदीप सिंह के नाम से एक पर्चा भी फेंका है और घटना की जिम्मेदारी ली है। पर्चा में साफ-साफ लिखा हुआ है कि ठेकेदार की गलती के कारण मुंशी की हत्या की गई है।

मृतक के बेटे अरविंद साहू ने बताया कि उनके पिता से उग्रवादियों के द्वारा रंगदारी की मांग की जा रही थी। धमकी के बाद घर वालों ने उन्हें मुंशी का काम छोड़ने की बात कही थी। दिसंबर माह के बाद मुंशी का काम छोड़ देते, लेकिन बीती रात उग्रवादियों ने उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को मृतक के शव को घटना स्थल से उठाने पर रोक लगा दी। ग्रामीणों का कहना था कि मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी के साथ 10 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। इसके बाद ही बॉडी को उठाने दिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...

BokaroJharkhand

बोकारो में टीबी उन्मूलन को लेकर बड़ी बैठक, उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में समीक्षा

Khabar365newsरिपोर्टर :- अरविंद कुमार चास बोकारो: बोकारो समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...