झारखंडब्रेकिंग

माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई, 350 टन अवैध कोयला जब्त

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार को लेकर माइनिंग विभाग ने छापेमारी की है। इस छापेमारी में भैरवी (भेड़ा) नदी के किनारे सुरंग नुमा माइंस और ओपन माइंस की तर्ज पर अवैध कोयला उत्खनन किये जाने की सूचना मिली थी। मिली सूचना के आधार पर माइनिंग विभाग ने कारवाई की। कारवाई के दौरान उत्खनन वाली जगह से लगभग 350 टन के करीब अवैध कोयला जब्त किया गया है। साथ ही इसमें शामिल कारोबारियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया जा रहा है।

दरअसल रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र से करीब 2 किलोमीटर अंदर भैरवी (भेड़ा) नदी के किनारे कोयला को अवैध तरीके से निकाला जा रहा था। जब इसकी जानकारी रामगढ़ डीसी चंदन कुमार को मिली तो वह माइनिंग विभाग की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे जहां इस उत्खनन को देखकर वह दंग रह गए।

कोयला चोरी करने वालों के ने पोकलेन मशीन लगाकर जिस तरह सीसीएल माइंस में ओपन कास्ट माइंस बनाई जाती है, उसी आकार में वहां उत्खनन किया गया था। इसके साथ ही कई जानलेवा सुरंग भी बनाई गई थी। अवैध उत्खनन स्थल के पास करीब 300 से 400 टन के करीब अवैध कोयले का भंडार था। मौके पर जब खनन विभाग की टीम पहुंची तो वहां से मशीन को हटा दिया गया और मौके से मजदूर फरार हो गए। जिसके बाद खनन विभाग की टीम ने अवैध कोयले को जब्त कर लिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...