Jharkhand

विधायक अंबा प्रसाद ने केरेडारी प्रखंड के गर्री में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Share
Share
Khabar365news

पूरे बड़कागांव विधानसभा के सभी हिस्सों में सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराना लक्ष्य- अंबा प्रसाद

केरेडारी:- दिन रविवार को स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद ने केरेडारी प्रखंड के गर्री में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास कर आधारशिला रखी। ग्राम गर्री पहुंचने पर विधायक अंबा प्रसाद का कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने जोरदार तरीके से ढोल बाजे के साथ एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया।विधायक अंबा प्रसाद ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर नारियल फोड़ते हुए सिलापट्ट अनावरण किया।

इस अवसर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सभी हिस्सों में सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता में रहा है। सुदूर से सुदूर इलाकों में भी स्वास्थ्य व्यवस्था उत्तम कराई जा रही है। विधायक ने कहा कि हमारा उद्देश्य क्षेत्र के अंतिम छोर तक लोगों के देखभाल के लिए स्वास्थ्य प्रणालियों और संस्थानों की क्षमता विकसित करने पर केंद्रित है। प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक और वर्तमान और भविष्य की महामारियों/आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए स्वास्थ्य प्रणालियों को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य करा रहे संवेदक एवं जिला परिषद के अधिकारियों को कार्य को गुणवत्ता के साथ एवं ससमय पूर्ण करने को कहा।

मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, मुखिया हितनारायण साव,खुसबू देवी,
रेणु देवी वार्ड सदस्य,
रामजीवन महतो, अनिल राम,नागेश्वर महतो,
मुबारक मिंया,गुडु कुमार, सरस्वती देवी समेत कई महिला-पुरुष मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में नाबालिग की शादी पर प्रशासन का एक्शन, परिवार को चेतावनी

Khabar365newsजामताड़ा में प्रशासन ने एक बाल विवाह को रुकवाया. मामला नारायणपुर प्रखंड...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में बर्थडे पार्टी के शोर पर खूनी विवाद,

Khabar365newsजमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में तेज आवाज में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

रांची में आज Blossom Maternity & Child Care Hospital का होगा उद्घाटन

Khabar365newsरांची में Blossom Maternity & Child Care Hospital का उद्घाटन आज यानी...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

AC ब्लास्ट से फ्लैट में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की सूझबूझ से बची जान

Khabar365newsजमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मौनी बाबा मंदिर के पास आवास...