Hazaribagh

हजारीबाग रिंग रोड निर्माण में 20 वर्षों की देरी पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने जताई गहरी नाराज़गी

Share
Share
Khabar365news

सदन में उठाया मुद्दा, शीघ्र निर्माण व ज़िम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

20 साल में रिंग रोड पूरा नहीं हुआ, जनता परेशान और सरकार मौन,जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो और निर्माण कार्य तुरंत पूरा किया जाए :– प्रदीप प्रसाद

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने हजारीबाग रिंग रोड निर्माण कार्य में हो रही अनावश्यक देरी और भ्रष्टाचार पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस गंभीर समस्या को झारखंड विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठाते हुए सरकार से मांग की इस परियोजना को शीघ्र पूरा कराया जाए और इसके विलंब के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

रिंग रोड: 20 वर्षों की देरी, जनता परेशान

विधायक ने कहा कि हजारीबाग शहर में यातायात को सुगम बनाने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वर्ष 2004 में नगवां टोल प्लाजा से मासीपीढ़ी तक रिंग रोड निर्माण की योजना बनाई गई थी। इस परियोजना की शुरुआती लागत 52 करोड़ रुपये थी, लेकिन धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर 700 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया गया। इसके बावजूद 20 वर्षों में भी यह सड़क पूरी नहीं हो सकी।

यातायात जाम और दुर्घटनाओं की गंभीर समस्या

विधायक ने कहा कि रिंग रोड का कार्य अधूरा रहने के कारण हजारीबाग शहर में यातायात का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर में वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन रिंग रोड अधूरा रहने के कारण भारी वाहनों को शहर के अंदर से ही गुजरना पड़ रहा है। इससे रोज़ाना जाम की समस्या विकराल होती जा रही है, और सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि इस देरी से न केवल जनता को असुविधा हो रही है, बल्कि सरकारी धन का दुरुपयोग भी हो रहा है। लागत बढ़ाने के बावजूद अब तक सड़क का पूरा निर्माण न होना यह दर्शाता है कि सरकार की ओर से इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सरकार से दो टूक मांग, जल्द पूरा हो रिंग रोड, ज़िम्मेदारों पर हो कार्रवाई

विधायक प्रदीप प्रसाद ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने और रिंग रोड निर्माण कार्य को प्राथमिकता देकर पूरा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस देरी के पीछे जो भी अधिकारी, ठेकेदार या एजेंसियां जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार जल्द से जल्द इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाती है, तो वे जनता के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। विधायक ने कहा कि आम जनता की सुविधाओं से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विधायक ने कहा कि जनता की आवाज़ को सदन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। वह आगे भी हजारीबाग के विकास कार्यों को लेकर सरकार से जवाब मांगते रहेंगे और जनता को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्षरत रहेंगे।
उन्होंने हजारीबाग की जनता से अपील की कि वे इस मुद्दे पर एकजुट रहें और सरकार पर दबाव बनाए रखें, ताकि वर्षों से अधूरा पड़ा यह महत्वपूर्ण परियोजना जल्द से जल्द पूरी हो सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

अफीम तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में वंदे भारत से टकराई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Khabar365newsहजारीबाग। चरही-बेस के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा टल गया।...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

Hazaribagh

जुलूस-ए-मुहम्मदी में दिखी कौमी एकता की मिसाल, हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

Khabar365newsहजारीबाग: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के...