BiharBreakingPatnaबिहारब्रेकिंग

बिहार में बनेगा मॉडर्न लॉजिस्टिक्स पार्क, व्यापार को मिलेगी रफ्तार

Share
Share
Khabar365news

पटना में राज्य सरकार लॉजिस्टिक्स पार्क बनाने की तैयारी में है। इस परियोजना के पूरा होने से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त होगी और जाम से मुक्ति मिलेगी। इस लॉजिस्टिक्स पार्क को बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के तर्ज पर बनाया जाएगा। इसके साथ ही बड़े-बड़े मालवाहक गाड़ियों को शहर में आने की जरुरत नहीं पड़ेगी। परियोजना का मुख्य उद्देश्य शहर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूती देना है।

भूकंपरोधी तकनीक से बनेगा
ट्रैफिक दबाव को कम करते हुए के लॉजिस्टिक्स को एक ही छत के नीचे लाकर सुव्यवस्थित करना है। बताया जा रहा है कि यहां से बड़े वाहनों में आने वाले सामानों को उतारा जाएगा और फिर छोटे-छोटे वाहनों से शहर में भेजा जायेगा। इस परियोजना के जरिए लॉजिस्टिक्स गतिविधियों को शहर से बाहर ट्रांसफर कर दिया जायेगा। सूत्रों के मुताबिक, इस लॉजिस्टिक्स पार्क को पूरी तरह से मॉडर्न और डिजिटल बनाया जाएगा। साथ ही यह डिजिटल ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से लैस बनाया जाएगा। पार्क के अंदर चौड़ी सड़कें, ट्रकों और ट्रेलरों के लिए व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइटिंग, जलापूर्ति और सीवरेज की पक्की व्यवस्था होगी। इसके अलावा सामानों के स्टोरेज के लिए यहां भूकंपरोधी तकनीक से बने बड़े गोदाम यानी वेयरहाउस और कंटेनर यार्ड तैयार किए जायेंगे। इसके अलावा गाड़ियों की मरम्मत के लिए गैरेज, पीयूसी सेंटर, गाड़ियों की तौल के लिए वेब्रिज और चौबीसों घंटे पानी-बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं एक ही परिसर में मिलेंगी।

इसके फायदे क्या होंगे ?

•    इसके बनने से जितने भी भारी मालवाहक वाहनों शहर में प्रवेश करते हैं उन्हें शहर के बाहर ही रोक दिया जाएगा। उसके बाद वहां से छोटे वाहनों में माल को लादकर शहर में भेजा जाएगा। इससे सड़कों पर ट्रैफिक दबाव घटेगा साथ ही लोगों को हर जाम से राहत मिलेगी। 
•    बड़े वाहनों के शहर में नो एंट्री से राजधानी में वातावरण भी फ्रेश बनी रहेगी। हवा साफ होगी और पदूषण कम होगा।
•    शहर में लॉजिस्टिक्स पार्क बनने से परिवहन, वेयरहाउसिंग, पैकेजिंग और सहायक सेवाओं के क्षेत्र में रोजगार बढ़ेगा। 
•    आधुनिक लोडिंग-अनलोडिंग जोन और कंटेनर यार्ड होने से सामान की बर्बादी भी कम होगी।
•    इसके अलावा सड़कों पर गाड़ियां खड़ी करने वाले चालकों के लिए पार्क में रेस्ट रूम, शौचालय, मेडिकल सेंटर, पार्क और उचित खान-पान की व्यवस्था भी उपलब्ध होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पीयूएनएल प्रबंधन मैनपॉवर के मजदूरों को अक्टूबर माह से रात्रि भंता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में कथित लॉटरी नेटवर्क पर शिकंजा कब? शमीम शेख पर छपाई

Khabar365newsहिरणपुर/पाकुड़। पाकुड़ जिले में कथित अवैध लॉटरी के संचालन को लेकर गंभीर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...