Jharkhand

गौरव का पल : डॉ ज़ीशान खान मुंबई में आइकॉन अवार्ड से सम्मानित

Share
Share
Khabar365news

हज़ारीबाग : शहर के मशहूर डेंटिस्ट डॉ ज़ीशान खान को ऑस्ट्रेलियन क्रिकटर ब्रेट ली ने दंत चिकित्सा के क्षेत्र में मुंबई में आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया है। ये सम्मान समारोह, मुंबई के होटल ताज महल पैलेस में एक समारोह में किया गया। इस समारोह में देश विदेश से 80 डॉक्टरों को अलग अलग क्षेत्र से सम्मान के लिए आमंत्रित किया गया था। समारोह को सम्बोधित करते हुए डॉ ज़ीशान ने कहा कि मुख्य उद्देश्य दंत चिकित्सा में आने वाली विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करना है। डॉ ज़ीशान ने कहा की शहरी क्षेत्रों में 40प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 57.7प्रतिशत ने अपनी समस्या के लिए सरकारी स्थापित दंत चिकित्सक के पास जाना पसंद नहीं करते है। उन्होंने कहा की डेंटल कॉलेज अस्पताल और अधिकांश निजी डेंटल क्लीनिक शहर की सीमा के भीतर स्थित हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत कम या वस्तुतः कोई दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने ने कहा की लगभग 30प्रतिशत अध्ययन आबादी ने कभी भी दंत चिकित्सक का दौरा नहीं किया था। इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने डॉ ज़ीशान को इस उपलब्धि पर बधाई दिया है। इस सम्मान से झारखण्ड राज्य एवं हज़ारीबाग जिले के लिए यह गौरव का पल है। डॉ ज़ीशान को बधाई देने वालों की कतारें लगी हुई है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने अपने माता पिता की महत्वपूर्ण योगदान बताया। सम्मानित होने वालों में डॉ आशीष बग्गा-अमृतसर, डॉ ऋत्विक भार्गव- पुणे, संदीप बोहरा – चेन्नई, डॉ ज्ञानदीप वर्मा- लखनऊ, डॉ संजय त्रिपाठी- पटना, डॉ शेरेया भदानी- इंदौर, डॉ पूजा सिंह- दिल्ली शामिल है। बताते चले की इससे पूर्व में डॉ ज़ीशान हैल्थकेयर अवार्ड, युथ आइकॉन अवार्ड, इमर्जिंग डेंटिस्ट अवार्ड एवं यंग आइडल अवार्ड से भी सम्मानित किए जा चुके है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

17 साल से ANO नहीं, छह माह से NCC यूनिट निलंबित

Khabar365newsपीपीके कॉलेज की 7/3 कंपनी पर बंद होने का खतरा, रक्षा राज्य...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंगरांची

पाकुड़ होटल में ठहरे मालदा जिला परिषद के 24 सदस्य, बंगाल पुलिस पहुंची तो विवाद

Khabar365newsपाकुड़। पाकुड़ के एक होटल में पश्चिम बंगाल के मालदा जिला परिषद...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में युवक पर कैंची से हमला, जेल से छूटे आरोपी पर आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक युवक पर कैंची से हमला किए जाने का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

वियतनाम हादसे में जान गंवाने वाले राजा-विनय का पार्थिव शरीर आज झारखंड पहुंचेगा

Khabar365newsझारखंड। वियतनाम में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के...