झारखंडब्रेकिंग

झारखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार, 22 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मॉनसून

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। विभाग ने जानकारी दी है कि 22 अगस्त तक मॉनसून झारखंड में सक्रिय बना रहेगा, जिससे विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
विशेष रूप से 17 और 18 अगस्त को राज्य के उत्तर, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की भी चेतावनी दी गई है, जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

किसानों और आम लोगों को राहत
इस बार अगस्त महीने की शुरुआत में वर्षा की गति धीमी रही थी, जिससे किसानों को फसल की बुआई और सिंचाई में परेशानी हो रही थी। अब जब मॉनसून दोबारा सक्रिय हुआ है, तो इससे खेती-किसानी को राहत मिलने की उम्मीद है। जलस्तर में भी सुधार आने की संभावना है।

मौसम विभाग की सला
मौसम विभाग ने लोगों को खासकर खुले इलाकों, बिजली के खंभों, और पेड़ों के नीचे रुकने से परहेज करने की सलाह दी है। साथ ही किसानों को भी मौसम को ध्यान में रखते हुए खेती से संबंधित गतिविधियाँ करने की अपील की गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

अबुआ आवास में बायोमेट्रिक फर्जीवाड़े का आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना में कथित अनियमितता और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मुद्दे पर नीरा यादव का विरोध

Khabar365newsरांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भाजपा विधायक नीरा यादव...