हजारीबाग

नगर निगम सफाई कर्मी शंकर राम का असामयिक निधन, निगम परिवार ने दी श्रद्धांजलि

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग :
आज दिनांक 18 मई 2025 को नगर निगम हजारीबाग के समर्पित सफाई कर्मी शंकर राम का असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे नगर निगम परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

नगर निगम परिसर में आयोजित शोकसभा में नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद, सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार और अनिल पांडेय, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, नगर प्रबंधक एवं प्रधान सहायक के साथ-साथ सभी कनीय अभियंता, कर्मी, क्लर्क और कार्यालय स्टाफ बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शंकर राम अपने कार्य के प्रति निष्ठावान और सेवाभावी थे। नगर निगम ने एक कर्मठ और ईमानदार साथी को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

नगर आयुक्त ने कहा कि उनकी स्मृतियां नगर निगम परिवार को प्रेरणा देती रहेंगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

कल्लू चौक पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, 125 वाहनों पर कार्रवाई

Khabar365newsहेलमेट से लेकर ट्रिपल लोडिंग और नो-पार्किंग तक—यातायात नियमों को लेकर चला...

हजारीबाग

समकालीन अभियान में पेलावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन NBW वारंटी गिरफ्तार

Khabar365news पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक की सक्रियता से लंबे समय से...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस का अनूठा अभियान: खेल के मैदान से जागरूकता तक, “खेलेगा भारत–जीतेगा भारत” का शानदार समापन

Khabar365newsगिद्दी(हजारीबाग)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश...