HazaribaghJharkhand

डुमरौन पंचायत के वर्तमान मुखिया चोहन महतो का निधन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग । ईचाक प्रखंड के डुमरौन पंचायत के वर्तमान मुखिया एवं वरिष्ठ समाजसेवी चोहन महतो का आकस्मिक निधन हो गया। रविवार की सुबह हृदय गति रुकने के बाद उन्हें हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर फैलते ही ईचाक प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। चोहन महतो अपने सरल स्वभाव और समाज सेवा के कार्यों के लिए जाने जाते थे। पंचायत के मुखिया रहते हुए उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए थे। यही कारण है कि वे न केवल अपने पंचायत में बल्कि पूरे प्रखंड में लोकप्रिय थे। लोगों का मानना है कि उन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी और हर वर्ग के लोगों की मदद के लिए तत्पर रहे। उनके निधन से डुमरौन पंचायत ही नहीं बल्कि पूरा ईचाक प्रखंड शोकाकुल है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, चोहन महतो का अंतिम संस्कार सोमवार को डुमोन के श्मशान घाट में किया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि चोहन महतो का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और पंचायत प्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CA इंटर में जमशेदपुर के हर्षित केडिया बने टॉपर

Khabar365newsजमशेदपुर, झारखंड: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा में जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 94 हजार लंबित प्रमाण पत्रों का एक सप्ताह में निष्पादन करने का निर्देश

Khabar365newsउपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा के मुख्य कैंपस में 24 अक्टूबर से होगी यूजी सेमेस्टर-7 की परीक्षा तैयारी पूरी

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की ओर से यूजी सेमेस्टर-7 सत्र 2022-26 की...