देश - विदेश

नव झारखंड फाउंडेशन ने मनाया प्रतिभा पर्व, 30 मेधावी हुए सम्मानित

Share
Share
Khabar365news

मुंबई, मीरा रोड ईस्ट।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नव झारखंड फाउंडेशन ने धारा ढाबा होटल परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर झारखंड की मिट्टी से जुड़े 30 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बीएजे परिवार के संस्थापक बैजनाथ पांडे, रिक्शा चालक संघ अध्यक्ष शंकर कुशवाहा, राणा सेवा समिति अध्यक्ष रामजीवन राणा, महिला अध्यक्ष नुपुर गुप्ता सहित समाजसेवी बबीता शाह, अभय तिवारी, राशिद खान, सुधाकांत पांडेय, अमर सिंह, सुमन रजक समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

सम्मानित प्रतिभाओं में शिक्षा क्षेत्र से आरती बालदेव साहु, श्रुति सुमन रजक, अनुराग श्री यादव, अनिरुध ईश्वर गुप्ता, संकेत उमेश दांगी, मनीषा मुंशी साव, रीतिका ईश्वर गुप्ता, सपना साहदेव गुप्ता सहित कई छात्र शामिल रहे। वहीं खेल जगत से सोनू विश्वकर्मा, प्रिंस विश्वकर्मा, गौरव कुमार (कोच), जिगर सुरेंद्र राणा, नेहा कुमारी व प्रेम राणा को विशेष सराहना मिली।

इस मौके पर अध्यक्ष किशोरी राणा ने कहा कि “नव झारखंड फाउंडेशन का उद्देश्य विद्यार्थियों की मेहनत और सपनों को पंख देना है। जब युवा शिक्षा और खेल में आगे बढ़ेंगे, तभी सच्चे अर्थों में स्वतंत्रता का सपना पूरा होगा।”

यह कार्यक्रम झारखंडी समाज की एकजुटता और प्रतिभा का अनोखा संगम साबित हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडदेश - विदेशब्रेकिंग

न्यूयॉर्क पहुंचे मोहन भागवत, इस्कॉन मंदिर में किए दर्शन

Khabar365newsन्यूयॉर्क। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। उन्होंने यहां इस्कॉन मंदिर...

BreakingJharkhandझारखंडदेश - विदेशब्रेकिंग

ह्यूस्टन में ICE एजेंट की गोली से व्यक्ति की मौत

Khabar365newsह्यूस्टन। अमेरिका के टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन में गाड़ी रोकने की कार्रवाई...