Jharkhand

*रामगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच की मासिक गोष्ठी का आयोजन*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच की मासिक गोष्ठी का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंच की अध्यक्ष डॉ. शारदा प्रसाद ने की। कार्यक्रम का आरंभ सरोज सिंह के गणेश वंदना से हुआ।सर्वप्रथम चांदनी ने जयशंकर प्रसाद की कविता “अब जागो जीवन के प्रभात”का पाठ किया। इसके बाद छाया कुमारी ने “हम लौटते हैं” तथा ‘पड़ाव जिंदगी के दो पांव से चार पांव तक की यात्रा’ का पाठ किया, जो जीवन के सत्य को उद्घाटित करते हैं। इसके बाद नीतू सिंह ने “मां का घर” वर्षों बीत गए उस घर से विदा हुए, चाहती हूं फिर से उन पलों को जीना’ तथा सीमा साहा ने ‘होली आई है होली मतवाली, खेलेंगे जी भर होली’ का पाठ करके आभासी मंच को भी रंगमय कर दिया। इसके बाद श्रेयसी सिंह ने ‘बेटी’ नामक कविता में अपने भावों को मां के प्रति समर्पित किया, “मां, काश! मैं कुछ कह पाती, अब मैं सिर्फ बेटी ही नहीं, औरत भी हूं” का पाठ किया। सरोज सिंह ने भोजपुरी कविता “होली” अइहन बलम जी त ले अयहन साड़ी, खोलब मन के सब किवाड़ी’ तथा ‘जोगीरा’ का पाठ करके होली का आभास दिलाया। अंत में डॉक्टर शारदा प्रसाद ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में होली पर ही अपनी कविता “मस्त-मस्त आई है होली, कण-कण बनी है वृंदावन-मथुरा” तथा चुनावी माहौल में हास्य-व्यंग्य के दोहे ‘भाई-भतीजे, पोते-पड़पोते बिन कमाय ही खाए’ सुनाकर हंसी-ठहाके का माहौल बनाया । मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सरोज सिंह ने किया। कार्यक्रम में चांदनी, डॉक. स्वाति पांडे, श्रीषा, पिंकी सिंह, डा. जयंती सिंह, अर्चना कुमारी, शुभम इत्यादि उपस्थित थीं। प्रसन्नता दिवस” के अवसर पर इन कवत्रियों ने प्रसन्नता बटोरीं और प्रसन्नता का संदेश भी दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...