झारखंड

शराब पीने को लेकर सास ने बहू को साथ में कमरे में बंद कर लगाई आग, दोनो झुलसे

Share
Share
Khabar365news

झारखंड: शराब पीने को लेकर सास-बहू में झगड़ा हो गया. इसके बाद सास ने खुद और बहू को एक कमरे में बंद कर आग लगा ली. आग में झुलसने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान सास की मौत हो गई. दिल दहला देने वाला यह मामला झारखंड के दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के भुईभांगा गांव का है. जानकारी के मुताबिक अधेड़ सास रानी पहाड़िन शराब पीने की आदी थी. उसकी बहू सुंदरी देवी अक्सर उसे ऐसा करने से मना करती थी. शरा ब को लेकर सास रानी पहाड़िन और बहू सुंदरी देवी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. घटना वाले दिन (बीते मंगलवार को) भी शराब पीने को लेकर सास रानी पहाड़िन और बहू सुंदरी देवी के बीच झगड़ा हुआ था. इससे नाराज होकर सास ने खुद और बहू को एक कमरे में बंद कर आग लगा ली।

आग में झुलसने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सास की मौत हो गई। इस घटना में सास रानी पहाड़िन और बहू सुंदरी देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को तत्काल इलाज के लिए दुमका जिले के फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सास रानी पहाड़िन की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से झुलसी बहू जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। मृत सास के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के वक्त मृतक सास के तीनों बेटे घर से बाहर काम करने गए थे। मृतका के बेटों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। कोठीकुंड थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नेमरा गांव के ग्राम प्रधान का दायित्व

Khabar365newsमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नेमरा गांव के मांझी बाबा ग्राम प्रधान दायित्व...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

बेटी की शादी का कर्ज और जेवर ले उड़े चोर, सूने घर में वार

Khabar365newsजामताड़ा जिले के ताराबहाल गांव में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गोलगप्पा खाने से 150 से ज्यादा बच्चे बीमार

Khabar365newsझारखंड: झारखंड के पलामू जिले में गोलगप्पा खाने से बीमार हुए बच्चों...