BreakingCrimeJharkhandRanchi

खूंटी में माँ अपने 3 साल के बच्चे को पीठ पर बांधकर कुएं में कूदी दोनों की मौत

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के खूंटी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां कर्रा थाना क्षेत्र के छाता पंचायत के सावदा गांव निवासी 38 वर्षीय झालो बारला ने अपने तीन वर्षीय बेटे को पीठ पर बांधकर घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में कूदकर जान दे दी. बताया जाता है कि झालो शुक्रवार की रात अपने दो नाबालिग बेटियों के साथ बेटे को पीठ पर बांधकर पैदल ही घर से निकली थी. मां जब अपने भाई के साथ कुएं में कूदी तो दोनों बेटियां भागकर घर पहुंची और अपने पिता बिजला बारला को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पड़ोसियों ने दोनों को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मां-बेटे की मौत हो चुकी थी|जांच में जुटी पुलिस बताया जाता है कि बिजला बारला गरीबी के कारण दिहाड़ी मजदूरी करता है और उसकी पत्नी हमेशा नशे में रहती थी, जिससे उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. शनिवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत के मुखिया सुखराम ने कर्रा पुलिस को सूचना दी. इसके बाद एसआई निशा कुमारी के नेतृत्व में कर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई। उधर, पत्नी की मौत से बिजला का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों बेटियां रो-रोकर बेहाल हैं। इस घटना के बाद पूरा गांव मातम में डूबा हुआ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...