BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बंद कोयला खदान का मुहाना फटा, लोगों में दहशत

Share
Share
Khabar365news

झारखंड में धनबाद के कतरास स्थित बीसीसीएल एरिया-4 अंतर्गत अंगारपथरा स्थित बंद पड़े कोयला खडंजा मुहाना मंगलवार को अचानक फट गया। जिससे तेज आग की लपट के साथजहरीली गैस का रिसाव हो रहा है। जिससे यहां के लोगों में दहशत का माहौल है।बताया जा रहा है कि यहां मां अम्बे आउटसोर्सिंग कुछ दिन पहले कोयला का उत्खनन कर रही थी। जो फिलहाल बंद था। मंगलवार को इस खदान का मुहाना अचानक फट गया और भूमिगत आग के साथ जहरीली गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया। यहां से गैस का रिसाव लगातार हो रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद से धुंध की मोटी परत छाई छाई है। कई घरों के भीतर तक धुआं भर जाने से बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है। आंखों में जलन, खांसी और घुटन जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। लोगों में इस स्थिति को लेकर काफी भय का माहौल है। साथ ही लोगों में बीसीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश है। आग के साथ निकलती जहरीली गैस की वजह से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है

ग्रामीणों का कहना है कि यदि भूमिगत आग का दायरा और बढ़ा तो पूरा इलाका गंभीर खतरे में पड़ सकता है। स्थानीय लोग प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि फैल रहे खतरे पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सके। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बीसीसीएल अधिकारी ने बताया कि यहां पहले कोयले का अंडरग्राउंड माइंस चला करता था, उससे उत्पन्न मिथेन गैस का ऑक्सीजन के संपर्क में आने से स्वतः यह आग लगी है, जिसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही इसपर नियंत्रण पा लिया जाएगा, साथ ही उन्होंने कहा कि बाघमारा क्षेत्र का हाल झारिया जैसा नही होने दिया जाएगा।, यहां आग किसी भी कीमत पर फैलने नहीं दिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

विधायक रोशन लाल चौधरी ने परिवार संग किया महा रुद्राभिषेक, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातु । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्थानीय...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, दो रिम्स रेफर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू और बासल थाना क्षेत्र में...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज ने सरैया टोला में हुए गौलीबारी की घटना की निंदा की।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज का केंद्रीय...