Jharkhand

सांसद जयंत सिन्हा जी ने नई दिल्ली में की वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति बैठक की अध्यक्षता

Share
Share
Khabar365news

साइबर सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए दिए निर्देश

माननीय सांसद हजारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति श्री जयंत सिन्हा जी ने नई दिल्ली में 20 जुलाई 2023 को वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान गूगल, भारतीय रिज़र्व बैंक व इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ साइबर सुरक्षा व साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर रोकथाम के लिए विस्तृत चर्चा की गई।

श्री जयंत सिन्हा जी ने समिति के सदस्यों व बैंक, मंत्रालय व कंपनी के पदाधिकारियों के साथ साइबर अपराधों की रोकथाम पर संवाद कर निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत के वित्तीय परिदृश्य के विकास को गति देने में इस तरह के अपराध बाधा उत्पन्न करते हैं। इन पर रोक लगाने व नियंत्रण रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश में साइबर सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण बैठक में अपने बहुमूल्य सुझाव देने हेतु अपने सभी सहकर्मियों और बैंकों व कंपनियों के प्रतिनिधियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...