Home Jharkhand सांसद सुखदेव भगत ने संसद में सरना धर्म कोड की मांग कर सराहनीय काम किया- सुनिता उरांव
Jharkhand

सांसद सुखदेव भगत ने संसद में सरना धर्म कोड की मांग कर सराहनीय काम किया- सुनिता उरांव

Share
Share

लोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान

लोहरदगा: लोहरदगा बगड़ू भूषाड़ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सुनिता उरांव ने एक बयान जारी कर कहा है कि लोहरदगा के माननीय सांसद सुखदेव भगत द्वारा देश की सर्वोच्च पंचायत संसद में आदिवासियों के धार्मिक पहचान और अस्मिता से जुड़े संवेदनशील मुद्दे को लेकर मुखर होकर सरकार से “सरना धर्म कोड” लागू करने की मांग की है, जो सराहनीय है।और वे इसके लिए बधाई के पात्र हैं। सुखदेव भगत ने लोकसभा चुनाव के समय मतदाताओं से कहा था कि यदि लोहरदगा की जनता का आशीर्वाद मुझे मिला और मैं सांसद बना तो संसद सत्र के पहले दिन हीं मैं सरना कोड और जनगणना काॅलम में अलग से गणना हेतु सूचिबद्ध कराने के लिए आवाज उठाऊंगा और इस वादे को पूरा किया। सुनिता उरांव ने कहा कि निश्चित तौर पर सांसद सुखदेव भगतनश ने एक संघर्षशील, संवेदनशील और वचनबद्धता को साबित किया है, जो झारखंड के लोगों खासकर आदिवासियों के लिए गर्व की बात है। सुनिता उरांव ने कहा कि हम सभी पूर्ण रूप सेआशान्वित है कि भविष्य में भी लोहरदगा क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण मुद्दों और समस्याओं के निराकरण के लिए सांसद हमेशा तत्पर दिखेंगे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BokaroJharkhand

ईएसएल स्टील ने मधुनिया में लगाया मेगा स्वास्थ्य शिविर, 236 ग्रामीणों को मिला लाभ

अरविंद कुमार बोकारो, बोकारो। ईएसएल स्टील लिमिटेड के सीएसआर विभाग की ओर...