Jharkhand

हजारीबाग का बहुमुखी विकास मोदी जी और कमल का कमाल है: सांसद जयंत सिन्हा

Share
Share
Khabar365news

सांसद जयंत सिन्हा जी ने 3 सितंबर को हजारीबाग व कटकमदाग का दौरा किया। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। सर्वप्रथम उन्होंने सिद्धू कान्हू चौक स्थित ज्ञान ज्योति कॉलेज में आयोजित युवा उत्सव में शामिल होकर युवाओं से संवाद किया। इस कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं का ज्ञानवर्धन किया और उनसे प्रश्नोत्तर व चर्चा की। वे देश से जुड़े मुद्दों पर युवाओं के प्रश्नों के जवाब देकर प्रसन्न हुए और उपस्थित सभी युवाओं को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं।

इसके उपरांत सांसद जयंत सिन्हा ने कटकमदाग के ग्राम पकरार के निवासी सीआईएसएफ में कार्यरत स्व. सतीश प्रसाद कुशवाहा जी, जो 2019 में नवी मुंबई स्थित ओएनसीजी प्लांट में हुई घटना में शहीद हो गए थे, उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही उनके पूज्य माता पिता जी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सतीश जी पर देश को गर्व है। मैं उनके परिजनों को नमन करता हूं जिन्होंने अपने पुत्र के रूप में देश को ऐसा वीर दिया। सतीश जी सदैव युवाओं को राष्ट्र प्रेम के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

तत्पश्चात सांसद जयंत सिन्हा ने ग्राम बानादाग के पहाड़ी समीप सांसद मद से बन रहे सीढ़ी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सांसद मद की ₹7 लाख की राशि से यह निर्माण किया जाएगा। साथ ही इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों संग जनसंवाद कर लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निवारण हेतु अधिकारिओं को निर्देश दिए।

अंत में सांसद जयंत सिन्हा ने ग्राम बेस में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हर जरूरतमंद के लिए मोदी सरकार आवास मुहैया करवा रही है। यह मोदी जी और कमल का कमाल है। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री जी और अपने सांसद के प्रति आभार प्रकट किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...