
हजारीबाग। कट्कमदाग प्रखंड के कदमा गाँव में कदमा देवी मण्डप पूजा समिति द्वारा श्री श्री 108 हनुमत प्रान्त प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में ग्रामीणों ने आकर कलश यात्रा में भाग लिया। वहीं सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने कलश में जल लेकर मंदिर प्रांगण में प्रवेश किया।
इस कार्यक्रम में शहर के जाने माने समाजसेवी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री मुन्ना सिंह ने उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। श्री सिंह ने कहा कि गांववासियों के आपसी सहयोग व समन्वय से इतना सुंदर मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन आज होने जा रहा है जिससे वे काफी प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल धार्मिक श्रद्धा का विकास होता है बल्कि आस-पास के इलाको कि आर्थिक गतिविधियों भी वृद्धि नजर आती है। आगे उन्होंने ग्रामवासियों को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनायें दी तथा कदमा देवी मण्डप पूजा समिति का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित
उदयनाथ सिंह वीरेंद्र कुमार सिंह सुरेश सिंह सत्यपाल सिंह विनय सिंह नवीन सिन्हा सहदेव सिंह शंकर राणा दिलीप साहू प्रकाश साहू मनोज सिन्हा ऋषिकेश सिंह रोहित कुमार सिंह विनीत सिंह निप्पू सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे
Leave a comment