HazaribaghJharkhand

माय भारत (मेरा युवा भारत) ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, किया वृक्षारोपण

Share
Share
Khabar365news

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माय भारत (मेरा युवा भारत) एवं बियॉन्स प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में माय भारत हजारीबाग परिसर, कर्जन ग्राउंड में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं, विद्यार्थियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


इस अवसर पर बियॉन्स प्राइवेट लिमिटेड, मटवारी से माय भारत हजारीबाग केंद्र, कर्जन ग्राउंड तक पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में माय भारत के स्वयंसेवकों, बियॉन्स प्राइवेट लिमिटेड के शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेशों एवं नारों के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पौधारोपण के साथ किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण तथा स्वच्छ एवं हरित जीवनशैली के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है।


जिला युवा पदाधिकारी रूद्र शेखर ने कहा कि माय भारत युवाओं को राष्ट्र निर्माण के विभिन्न अभियानों से जोड़ने का कार्य कर रहा है। पर्यावरण संरक्षण भी राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण आयाम है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही स्वच्छ, हरित और सतत विकासशील भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।


बियॉन्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अंकित शरण ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण मानवता की सबसे बड़ी आवश्यकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के फेफड़े हैं और प्रत्येक व्यक्ति को न केवल पौधे लगाने, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने तथा पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।


हजारीबाग लिटरेरी क्लब के संस्थापक हिमांशु कुमार ने कहा कि प्रकृति और मानव का संबंध परस्पर निर्भरता का है। यदि हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य प्रदान कर सकेंगे। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देणचंने की अपील की।


कार्यक्रम में माय भारत प्रतिनिधि महेश महतो, मो शाहबाज, जीवन यादव, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, अनु, राहम, अंशिका, श्रेया, ज्योति, ज्योति, सौभाग्यश्री, प्रिंस, प्रभात, चंदन, नयन, आदर्श, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बियॉन्स प्राइवेट लिमिटेड के छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के संकल्प के साथ हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...