Jharkhand

नेताजी ने कहा था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा : शैलेन्द्र यादव

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 126 वीं जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि देश की स्वाधीनता के लिए जिसे जो मार्ग सुझा उसने वही अपनाया । क्रन्तिकारी अपने मार्ग से बढ़ रहे थे तो अहिंसक मार्ग से गांधीजी का संघर्ष जारी था । सुभाषचंद्र बोस कांग्रेस के चोटी नेताओं मे से एक थे । वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे । द्वितीय महायुद्ध की स्थिति का लाभ उठाकर अंग्रेजों की आंखों मे धूल झोककर वे यूरोप और वहां से पनडुब्बी में जापान पंहुचे । युद्ध में असहाय भारतीय जवानों को छोड़कर अंग्रेजों के अधिकारी भाग गए तो उन्होंने इसी सेना को पुनर्जीवन दिया । देश की आजादी के लिए उनसे बन्दूकें मांगी । तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा बुलंद कर उसमे स्फूर्ति भरी चलो दिल्ली का लक्ष्य रखा और भारत की सीमा तक आजाद हिन्द फौज की सफलता गूंज उठी । नेताजी स्वाधीन भारत में सशरीर नही आ सके तो क्या हुआ बच्चा बच्चा उनके जय हिंद के घोष से उनकी स्मृति आज भी हृदय में ताजा लिए हुए हैं ।
मौके पर पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार यादव, आबिद अंसारी प्रदेश सचिव शशि मोहन सिंह मीडिया प्रभारी निसार खान नगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रकाश कुमार यादव, कृष्णा किशोर प्रसाद, केडी सिंह, राजू चौरसिया, रघु जायसवाल, रविन्द्र प्रताप सिंह, डाॅ. प्रकाश कुमार, लाल बाबु, सदरूल होदा, रीतलाल मंडल, उपेन्द्र कुशवाहा, कैलाश पति देव, बाबर अंसारी, राजू यादव, कृष्णा कुमार यादव, शिव नंदन साहू, शिबू प्रसाद सोनी, नरसिंह प्रजापति, माशूक अंसारी, अजित कुमार सिंह, जय प्रकाश यादव, विजय कुमार सिंह, रवि सिंह, उदय पाण्डेय, सुरेन्द्र कुमार सिंह, मो. आसिफ रजा, धनंजय कुमार सिंह, अर्जुन सिंह, कौशल सिंह, मनीष सिंह, संजय सिंह के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे ।

                              
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन, 15 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बुधवार...

BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...

JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...