Jharkhand

चाणक्य आईएएस एकेडमी में राजनीति विज्ञान के नए बैच की शुरुआत 31 अक्टूबर से

Share
Share
Khabar365news

दो दिन संचालित होगा ओरिएंटेशन क्लास, कोई भी अभ्यर्थी इस कक्षा में हो सकते हैं शामिल

हजारीबाग। कौशल्या प्लाजा स्थित चाणक्य आईएएस एकेडमी के हजारीबाग शाखा में यूपीएससी व जेपीएससी के परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राजनीति विज्ञान जीएस पेपर टू की कक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही है। उक्त जानकारी चाणक्य आईएएस एकेडमी की जनरल मैनेजर रीमा मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार और बुधवार दो दिनों का ओरिएंटेशन क्लास संचालित होगा, जिसमें कोई भी अभ्यर्थी कक्षा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि राजनीति विज्ञान एक रूचिकर विषय है और इस विषय की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस विषय की तैयारी करते समान्य अध्ययन के भी कई महत्वपूर्ण पक्षों की तैयारी भी साथ साथ हो जाती है। श्रीमति मिश्रा ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि आम तौर पर यह एक उच्च स्कोरिंग विषय है, हालांकि यह अभ्यर्थी के उचित दृष्टिकोण और परीक्षा की तैयारी पर निर्भर करती है। बताते चलें कि राजनीति विज्ञान जीएस पेपर टू के कक्षाओं की शुरुआत दिल्ली से आए विशेषज्ञ शिक्षक के माध्यम से चाणक्य आईएएस एकेडमी में कराई जाएगी। अपने व्यापक पाठ्यक्रम के कारण राजनीति विज्ञान यूपीएससी अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसे विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में तैयारी की जाए तो नतीजे चौंकाने वाले आ सकते हैं। श्रीमति मिश्रा ने बताया कि ओरिएंटेशन क्लास के तहत राजनीति विज्ञान जीएस पेपर टू की अहमियत और इस विषय की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण बातें बताई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी चाणक्य आईएएस एकेडमी के हजारीबाग शाखा में आकर या 7717772577 पर संपर्क कर इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

विधायक रोशन लाल चौधरी ने ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एस एस 10 + 2 हाई...