
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू प्रखंड के कोतो पंचायत के अंतर्गत परसाबेडा, तिलैया टांड़, डाडीडीह, बिरहोर कॉलोनी के आंगनवाड़ी केन्द्र के बच्चों के बीच सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए स्वेटर का वितरण मुखिया निधि सिंह ने की। मुखिया निधि सिंह ने कहा कि परसाखेड़ा में 15 तिलैया टांड़ ,13 डाडीडीह अम्बाटोला ,9 बिरहोर कॉलोनी में 15 बच्चों के बीच दो सेट स्वेटर का वितरण किया गया।

मौके पर मुख्य रूप उपस्थित मुखिया निधि सिंह ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र व परिसर में साफ सफाई निरंतर सुनिश्चित हो। जल्द बिरहोर कॉलोनी में नये आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण होगा। मौके पर सेविका शीला देवी, मनीषा देवी,मीना देवी, रीना देवी,बेबी देवी,ईलामनी देवी,टीलामुनी देवी, सीमा देवी,मुन्दरीका देवी, प्रथम चौधरी, प्रिंस कुमार आदि उपस्थित हुए।
Leave a comment