Jharkhand

नारी शक्ति के बिना कोई भी कार्य अधूरा : गुंजन सिंह

Share
Share
Khabar365news

संवाददाता – मोहम्मद इब्राहिम

चाईबासा : सिंहभूम लोकसभा स्तरीय महिला कांग्रेस मैत्री सम्मेलन गुरुवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में लोकसभा महिल कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतिमा बारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह मौजूद थी । सम्मेलन में पूर्व और वर्तमान महिला पदाधिकारियों के साथ-साथ नए लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि नारी शक्ति के बिना कोई भी कार्य अधूरा है।


उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए हम सभी को सशक्त रहना होगा। महिला कांग्रेस पार्टी का सशक्त विंग है। ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी से जोड़कर आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए पहल करनी है। सभी अग्रणी मोर्चा संगठन को संगठित होकर कार्य करने की जरूरत है। आगे उन्होंने कहा कि महिला बहनों को मिशन 2024 को लेकर कार्य करने की आवश्यकता है। सभी लोगों को कांग्रेस की विचारधारा को शहर से लेकर गांव तक पहुंचाने के लिए काम करने की जरूरत है।


कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो महिलाओं की सच्ची हितैषी है। कांग्रेस ने ही पहली बार किसी महिला को पार्टी का अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, स्पीकर , सांसद , विधायक और विभिन्न पदों पर बैठाया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण का बिल लाकर चुनावी दांव खेला है। बैठक के उपरांत भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने को लेकर यात्रा का विवरण वितरित किया तथा अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अपनी सहभागिता निभाने पर बल दिया गया ।


सम्मेलन को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतिमा बारी , बैजंती बारी , नालिनी सिन्हा , महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव पिंकी सिंह , पुनीता चौधरी , शांति बाला केरकेट्टा , महिला नेत्री , एलडीएम कॉर्डिनेटर मनोज सिंह , सीताराम चौधरी ने संबोधित किया ।
सम्मेलन का संचालन महिला नेत्री अनिता सुम्बरुई , जया सिंकु ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन चाईबासा प्रभारी लबी शर्मा ने किया ।


मौके पर सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा , कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ चंपिया , कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास , सत्यशीला हेंब्रम , सरस्वती दास , मालती कालुण्डिया , रीता पुरती , जानवी कुदादा , नूतन बिरुवा , लाली दास , सावित्री सिरका , रजनीश बिरुवा , मनीषा आईंद , रजनी देवगम , रश्मि ब्यूटी बानरा , बेबी बिरुली के अलावे जिला कांग्रेस कमिटी के त्रिशानु राय , जितेन्द्र नाथ ओझा , मो.सलीम , दिकु सावैयां , राकेश सिंह , सीताराम चौधरी आदि उपस्थित थे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

सिंह मेंशन का दबदबा कायम, धनबाद नगर निगम के मेयर बने संजीव सिंह 

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में ‘सिंह मेंशन’ का...