Uncategorized

*सीसीएल के कोलियरियों की सुरक्षा में अब सीआईएसएफ के जवान होंगे तैनात कमांडेंट ने तोपा व करमा परियोजना का किया दौरा*

Share
Share
Khabar365news

ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी की रिपोर्ट

कुजू। सीसीएल के खदानों सहित अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए अब सीआईएसएफ के जवानों को लगाने की तैयारी हो रही है। गुरुवार को सीआईएसएफ के कमांडेंट प्रनीत चौपड़ा सहित अधिकारियों की एक टीम सीसीएल कुजू क्षेत्र पहुंची। टीम में शामिल अधिकारियों ने महाप्रबंधक कार्यालय में महाप्रबंधक चंद्रशेखर तिवारी सहित अन्य कोयला अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न कोलियरियों के संबंध में जानकारी लेने के बाद तोपा व करमा परियोजना के खदान क्षेत्र, वर्कशॉप, सबस्टेशन, स्टोरघर आदि का भौतिक निरीक्षण किया। बताते चलें कि सीसीएल कंपनी में तैनात सुरक्षाकर्मी संसाधन विहीन हैं। मात्र लाठी के सहारे सुरक्षाकर्मी ड्यूटी करते हैं। परिणाम स्वरूप अपराधकर्मी बेखौफ होकर खदान क्षेत्रों सहित वर्कशॉप, स्टोरघरआदि स्थानों को अपना निशाना बनाते हैं। निहत्थे सुरक्षाकर्मी को आसानी से बंधक बनाकर वह हथियारों के बल पर कब्जे में लेकर कीमती मोटर पार्ट्स, डीजल, केबूल सहित स्क्रैप को अपने साथ लाए वाहन में लाद कर ले जाते हैं। इससे कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर कोयला डिपो से स्थानीय लोगों द्वारा निर्बाध रूप से कोयले की ढुलाई की जा रही है। इन्हीं सब बिंदुओं को ध्यान में रखकर सीसीएल कुजू क्षेत्र में भी अब सीआईएसफ के जवानों को तैनात करने की तैयारी की जा रही है।मौके पर थे मौजूदमौके पर तोपा में खान प्रबंधक एमके सिंह, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, परियोजना के सुरक्षा प्रभारी रामप्रसाद बेदिया क्षेत्रीय सुरक्षा विभाग के हेमंत सिंह उपस्थित थे। वहीं करमा परियोजना मे खान प्रबंधक आर एन सिंह क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, हेमंत सिंह सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...

Uncategorized

आज का मेहता समाज, आत्ममंथन की आवश्यकता: दयानंद कुमार

Khabar365newsआलेख- दयानंद कुमार, समाजसेवी, हजारीबाग मेहता समाज संख्या में भले ही छोटा...