Uncategorized

*अज्ञात मोटरसाइकिल की चपेट में आने से महिला सुरक्षाकर्मी घायल। केंद्रीय चिकित्सालय नसईराय में भर्ती कराया गया*

Share
Share
Khabar365news

मंसूर खान ब्यूरो के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़ की रिपोर्ट

रामगढ़ जिले के कुजू क्षेत्र सीसीएल तोपा परियोजना कार्यालय के समीप आज गुरुवार की सुबह अज्ञात मोटरसाइकिल की चपेट में आने से महिला सुरक्षाकर्मी घायल हो गई। परियोजना के सुरक्षा प्रभारी द्वारा इलाज के लिए सीसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय नईसराय ले जाया गया। महिला सुरक्षाकर्मी के सिर में चोटें आई है। जानकारी के अनुसार परियोजना की महिला सुरक्षा कर्मी क्रांति कुमारी ड्यूटी के लिए परियोजना कार्यालय जा रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे मोटरसाइकिल ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मोटरसाइकिल से टक्कर खाकर क्रांति जमीन पर गिर पड़ी। उसका सिर फट गया। मौके पर सुरक्षा प्रभारी रामप्रसाद बेदिया लहूलुहान हालत में उसे उठाकर सीसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय नईसराय ले गए। जहां डॉक्टर ने इलाज के दौरान उसके सिर पर टांके पड़े हैं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर ले आया गया है। सुरक्षा प्रभारी राम प्रसाद वेदिया के अनुसार मोटरसाइकिल का पता नहीं चल सका है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
Uncategorized

*रजरप्पा बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में दो लोग की दर्दनाक मौत,पतरातू के दो रेलवेकर्मी लोकॉपायलट घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में...

Uncategorized

*भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस होमगार्ड के जवान सहित एक अन्य घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस...

Uncategorized

पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगाए जनता दरबार में कही समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य

Khabar365newsबड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय...

Uncategorized

न्यायाधिकरण का अहम निर्णय: सेंट जेवियर्स स्कूल का आदेश निरस्त, छात्र को राहत

Khabar365news राँची/हजारीबाग: झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण, राँची ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में हजारीबाग...