Uncategorized

गंदगी के चलते ओकनी तालाब की मछलियां मरीं

Share
Share
Khabar365news

गंदगी के चलते फु ओ कनी तालाब की मछलियां मरीं


हजारीबाग: शहर के ओकनी तालाब में फैली गंदगी और बदबू से वहा के वार्डवासी परेशान हैं। तालाब में गंदगी के चलते काफी संख्या में मछलियां मर गईं हैं। जिसके चलते तालाब से उठ रही दुर्गंध ने लोगो का जीना मुहाल किया हुआ है। सड़न की वजह से महामारी होने की आशंका है। बच्चो में उलटी की भी शिकायत आ रही है। हैरानी की बात यह है की नगर निगम में इसकी शिकायत के बाद भी तालाब की सफाई नहीं हो रही है। तालाब जलकुंभी से पटा हुआ है। वार्डवासी रणजीत वर्मा ने बताया कि तालाब की कभी साफ-सफाई नहीं की जाती है। इसके कारण तालाब में बहुत अधिक गंदगी हो गई है। तालाब के अधिक गंदगी के कारण बदबू आने लगी है। तालाब की गंदगी को साफ करने की मांग कई बार नगर निगम से की गई है, लेकिन इस ओर नगर निगम के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। डीडीसी आज तालाब की स्थिति से अवगत हुई। उन्होंने तालाब को साफ़ कराने का आश्वासन भी दिया लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। यदि सफाई नहीं होती है तो वार्ड में बीमारी फैलने का खतरा है। विशाल ने कहा कि वार्ड के तालाब में इतनी अधिक मात्रा में जलकुंभी उग आई है कि लोगों को नहाने व कपड़े धोने में परेशानियां हो रही है। तालाब से उठ रही दुर्गंध के चलते नाक पर रुमाल का सहारा लेना पड़ रहा है। श्यामवीर ने बताया कि बीते कई दिनों से की हवा में दुर्गंध आ रही थी। इसके चलते बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। बताया कि तालाब में हजारों की संख्या में छोटी-छोटी मछलियां मृत अवस्था में पड़ी है। इसको साफ़ कराना बहुत जरूरी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
Uncategorized

समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी ने कोतो पंचायत में कंबल वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु कोतो पंचायत के शाही टांड़ तिलैया...

Uncategorized

हजारीबाग में NIA की बड़ी कार्रवाई: पेलावल में सुबह-सुबह छापेमारी, इलाके में हड़कंप

Khabar365news हजारीबाग जिले के पेलावल थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह जैसे ही...

Uncategorized

बंद क्रेशर में चोरी मामले एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश

Khabar365newsहिरणपुर थाना क्षेत्र के मानसिंहपुर स्थित सील बंद क्रेशर में चोरी की...

Uncategorized

सिमडेगा में आक्रोश — चर्च पर हमला, हजारों ईसाई सड़कों पर: “यह मानवता पर वार है

Khabar365newsझारखंड के सिमडेगा जिले में चर्च में डकैती और धर्मगुरुओं पर हमले...