Jharkhand

72 वें दिन भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने सदर विधानसभा में किया तूफानी प्रचार, जनता ने जनसमर्थन अपार

Share
Share
Khabar365news

पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, लोगों के खिल उठे चेहरे, कहा हमारा विधायक अब बनेगा सांसद

करीब 10 वर्षों तक हजारीबाग विधानसभा का बेटा/भाई बनकर सेवा किया अब सांसद के लिए आशीर्वाद दें- मनीष जायसवाल

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने अपने चुनावी दौरे के 72 वें दिन हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड क्षेत्र के करीब 15 गांवों का तूफानी दौरा कर पदयात्रा के माध्यम से सघन जनसंपर्क अभियान चलाया और जनसंवाद किया। मनीष जायसवाल हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी हैं और अपने विधानसभा क्षेत्र में उनकी सुलभता और सक्रियता के कारण उनकी गहरी पैठ है। ऐसे में मनीष जायसवाल के सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड के दौरे की सूचना मात्र से ही हर गांव में उनके समर्थन में जनसैलाब उमर पड़ा। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पदयात्रा और जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके साथ जुड़े और पदयात्रा में कदमताल करते हुए उन्हें यह एहसास कराया की अपने बतौर जनप्रतिनिधि पिछले 10 वर्षों से जनता की जो सेवा की है उसका कर्ज चुकाने को जनता तैयार है ।

भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने सदर प्रखंड के सिंघानी, रोला, केसुरा, सिलवार कला, डूमर, सरौनी खुर्द, सरौनी कला, चुटियारो, मासिपीढ़ी चौक, बभनबै, कानी मुंडवार, पौता, मोरांगी, सलैया, मुकुंदगंज, मासिपीढ़ी बस्ती में पदयात्रा के माध्यम से जनसंपर्क कर घर-घर का दरवाजा खटखटाया और जनसंवाद कर आगामी 20 में को होने वाले लोकसभा चुनाव में ईवीएम मशीन के क्रम संख्या 02 पर बटन दबाकर कमल खिलाने का अपील किया। अपने विधायक को सांसद उम्मीदवार के रूप में अपने बीच पाकर सदर प्रखंड क्षेत्र वासियों के चेहरे खिल उठे और नाचते झूमते हुए लोगों ने उनका अभिनंदन किया एवं एकस्वर में कहा कि अब हमारा विधायक सांसद बनेगा ।

मौके पर भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा कि मैं करीब 10 वर्षों तक हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र का बेटा/भाई बनकर सेवा किया। आपकी एक पुकार पर आपके बीच सुलभता से उपलब्ध रहा। आपकी हर एक सुख- दुख का सहभागी बना। आजादी के बाद पहली बार सदर विधानसभा क्षेत्र को विकास के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ा। समाज के हर तबके के उत्थान के साथ आपके जन जरूरत के मुद्दे को लेकर सड़क से सदन तक आपकी आवाज बना। मनीष जायसवाल ने कहा कि आपका स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन का ही प्रतिफल है कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने सांसद उम्मीदवार बनाकर आपके बीच भेजा है। आप राष्ट्र के विकास और समाज के उत्थान के लिए मुझे अपना आशीर्वाद दें ताकि मैं सांसद बनकर आपकी सेवा कर सकूं और इस देश में तीसरी बार मोदी सरकार बन सके ।

मौके पर विशेषरूप से विजय कुमार, दिनेश कुमार ,दयामनी टोपो, पुष्प देवी, महेश तिग्गा, विनोद प्रसाद, सरिता देवी, सुरेश दास,उमेश प्रसाद, कृष्णा मेहता,वार्ड पार्षद अविनाश यादव, सफाली गुप्ता,रेणुका साहू,मनोरमा राणा, लालेंद्र साव, दामोदर साव,अनमोल साव,भागीरथ प्रसाद,कोलेश्वर रजक,महेश प्रसाद,नेमी रजक,सुखदेव प्रजापति,संजय मेहता,जगदीश मेहता,ओम प्रकाश देव,उमेश प्रसाद,नरेश यादव,सुजीत प्रजापति,ब्रजलाल राणा,उपेंद्र सिंहा,विनोद राणा,अर्जुन साव,बबलू प्रसाद,कुलेश्वर राणा,तारकेश्वर राणा,हीरामन राम,धनेश्वर साव,परमेश्वर राणा,अशोक कुमार ,संजय मेहता, अनूप अग्रवाल,नारायण गुप्ता,विकाश कुमार ,अनेश्वर प्रसाद,संतोष गुप्ता,मोहन प्रसाद,मोहन रजक, माइकल, जितेंद्र साहू, सुरेश प्रसाद, मुकेश साहू, रिक्की, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग माैजूद रहें ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...