रामगढ़ जिले के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का आज जन्मदिवस है इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने पुत्री विधायक सुश्री अंबा प्रसाद व पुत्र अंकित राज समेत कई लोगों के साथ देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर एवं दुमका के बाबा बासुकीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना किया। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक ने क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि एवं उन्नति की मंगल कामना की। पूर्व मंत्री का जन्मदिन भी देवघर परिषदन में केक काटकर मनाया गया इस दौरान कई क्षेत्र वासी भी देवघर में मौजूद रहे। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों का यही प्यार और स्नेह मुझे दिन दोगुनी रात चौगुनी मेहनत करने को प्रेरित करता है। मेरा पूरा परिवार बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र वासियों के लिए समर्पित है। विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि आज का दिन हमारे परिवार के लिए काफी खास है, कई वर्षों बाद हमने अपने पिताजी का जन्म दिवस मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन सदैव मिलता रहता है।पिता श्री योगेंद्र साव जी के क्षेत्रवासियों के लिए लगन से प्रेरणा लेकर जन कल्याण के लिए नित्य प्रतिदिन कार्य कर रही हूँ।
Leave a comment