Jharkhand

सॉलिटेयर एजुकेशनल एकेडमी में नवरात्र के अवसर पर माँ दुर्गा के नव रूप सह राक्षस महिषासुर का वध दर्शाया गया

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा | आज विद्यालय सॉलिटेयर एजुकेशनल एकेडमी , महादेव आश्रम पथ, लोहरदगा में नवरात्र के शुभ अवसर पर माँ दुर्गा के नव रूप सह राक्षस महिषासुर का वध दर्शाया गया वहीं रामायण में बच्चों द्वारा नाट्य की मंचन की गई। जिसमें माता सीता का स्वयंबर से लेकर रावण का प्रभु श्रीराम द्वारा वध दर्शाया गया।

विद्यालय के प्राचार्य अभिनव भारती ने मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत किया और माँ दुर्गा से बच्चों के साथ साथ समाज और विश्व कल्याण हेतु आशीर्वाद मांगा। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए बतलाया कि रामायण की सबसे बड़ी सीख है कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की ही जीत होती है। जिस तरह माता सीता पर रावण ने बुरी नज़र डाली और अंत में भगवान राम ने रावण को पराजित कर सीता को वापस पा लिया। सार यह है कि बुराई कितनी भी शक्तिशाली या बड़ी क्यों ना हो लेकिन अपनी अच्छी नीयत और गुणों के कारण सच्चाई की ही जीत होती है।


माँ दुर्गा के नव स्वरूप और रामायण में नाट्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। साथ ही साथ माँ दुर्गा के अराधना में अनेक नृत्य की प्रस्तुति की गई ।
छोटे -छोटे बच्चों द्वारा गरबा की भी प्रस्तुति की गयी। सभी प्रतिभागी अपने-अपने प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

इस मौके पर विक्रांत भारद्वाज, नितिन कुमार ,अक्षय कुजूर, कुसुम बाड़ा ,सृष्टि कुमारी ,नेहा मेहता ,कुमारी सोनी, स्नेहा गोयल एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा पुलिस द्वारा लोगों के गुम हुए मोबाईल बरामद कर वास्तविक धारको को सौंपा गया।

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक, शम्भू कुमार सिंह के निर्देश परजिला के आमजनों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 5 दिन

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...