Jharkhand

*टी०बी० मुक्त भारत अभियान के तहत हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़: *उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ स्वराज की अध्यक्षता में मांडू प्रखंड के सभागार में टी०बी० मुक्त भारत अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।**कार्यशाला के दौरान जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ स्वराज ने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत के स्तर पर लोगो के साथ-साथ पंचायत के मुखिया, उप मुखिया एवं वार्ड सदस्यों आदि को भी टी०बी० के प्रति जागरूक करना है। साथ ही मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्यों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा टी०बी० मरीजों की सही समय पर पहचान करना एवं उनके इलाज के लिए उत्प्रेरक बनना भी इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि टी०बी० जैसी गंभीर बीमारी को खत्म करने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है अतः आप सभी अपने स्तर पर लोगो को टी०बी० के प्रति जागरूक करें। साथ ही टी०बी० मरीजों के लिए सरकार द्वारा टी०बी० की मुफ्त जांच और दवा तथा पोषण पैकेट भी उपलब्ध कराया जा रहा है।**कार्यशाला के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मांडू डॉ नितेश कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया गया कि उनके क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति में टी०बी० के लक्षण दिखाई देने पर हेल्थ एन्ड वेलनेस सेन्टर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और साहिया के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने हेतु रेफ़रल सिल्प् व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।**कार्यशाला के दौरान बीपीओ कामाख्या प्रसाद, मुखिया बड़कागांव बुलबुल कुमारी, मुखिया कीमो चमेली देवी, मुखिया बसंतपुर सरिता देवी, मुखिया ओरला गुड़िया देवी, डीपीओ अजय नारायण दुबे, पिरामल स्वास्थ्य से अर्पिता पारासर एवं इरशाद अहमद सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...