
मोहनपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है
जेपी पत्रकार
मोहनपुर स्टेडियम के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं हादसे की सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और वाहन को जब्त कर लिया गया है इस हादसे के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।
Leave a comment