Breakingझारखंडब्रेकिंग

एक के बाद एक वारदात, गढ़वा में अब तक 90 लाख की चोरी, पुलिस सुराग से दूर

Share
Share
Khabar365news

गढ़वा जिले में अज्ञात चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चोर एक के बाद एक स्वर्ण दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। अब तक जिले में तीन बड़ी चोरी की घटनाओं में करीब 90 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। ताजा मामला कांडी थाना क्षेत्र का है, जहां मुख्य बाजार स्थित नैनाबार मार्ग पर ‘अजय ज्वेलर्स एंड बर्तन’ नामक दुकान में चोरों ने सेंधमारी की। अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इस घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह दुकान मालिक अजय सोनी दुकान खोलने पहुंचे। दुकान के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। इससे पहले एक ग्रामीण ने शटर टूटा देख उन्हें फोन कर सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि चोरों ने दुकान के अंदर रखी अलमारी को तोड़कर उसमें रखे सभी कीमती जेवरात साफ कर दिए। दुकानदार अजय सोनी के अनुसार, चोरों की नजर उनकी दुकान पर पहले से थी। उन्होंने बताया कि 3 दिसंबर 2025 की रात को भी चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर चोरी की कोशिश की थी, लेकिन तब वे सफल नहीं हो सके थे। इस बार अपराधियों ने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले में दो अन्य बड़ी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। बिशुनपुरा में करीब 50 लाख रुपये और गढ़वा जिला मुख्यालय में लगभग 30 लाख रुपये के आभूषण चोरी हो चुके हैं। इन मामलों में भी अब तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय व्यवसायियों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में आंगनबाड़ी केंद्र से गैस सिलेंडर, चूल्हा और राशन ले उड़े चोर

Khabar365newsगिरिडीह जिले में चोरों ने एक आंगनबाड़ी केंद्र को निशाना बनाते हुए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ट्रक से टकराई बस, 13 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

Khabar365newsआंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhand

JBVNL Tariff Order 2026-27: क्या हैं मुख्य बदलाव?

Khabar365newsबिजली झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

फंदे में लटका मिला टैक्सेल कंपनी के कर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना अंतर्गत कोतो गांव के...