BreakingCrimeJharkhandRanchi

11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया मुआवजे की मांग

Share
Share
Khabar365news

रांची | ओरमांझी थाना क्षेत्र के आनंदी में सुबह लगभग 8 बजे 11000 वोल्ट के खंभे पर बिजली का लाइन बना रहे शंकर चौक निवासी बिजली मिस्त्री उमेश कुमार महतो बिजली के खंभे की ऊपर ही दर्दनाक मौत हो गई। उमेश कुमार आनंदी स्थित पोल पर चढ़कर बिजली मरम्मत कार्य कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लाइन बंद कर काम शुरू किया था, लेकिन अचानक से बिजली सप्लाई चालू कर दी गई, जिससे वे 11 हजार वोल्ट की चपेट में आ गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने लाश को पोल से नीचे नहीं उतरने दिया और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। मौके पर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी पहुंचे हैं और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों का विरोध जारी है। प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई और मुआवजे को लेकर आश्वासन दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना विभागीय लापरवाही का नतीजा है, और दोषी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। घटना की खबर पाकर राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू प्रखंड विकास पदाधिकारी कामेश्वर बेदिया, बिजली विभाग के एसडीओ अनिल कुमार शर्मा, सहित क्षेत्र के अनेकों जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...