JharkhandPakur

पाकुड़ एसपी का खनन चेकपोस्टों पर औचक निरीक्षण, कहा—“बिना चालान कोई वाहन आगे नहीं बढ़ेगा”

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

पाकुड़। जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ ने गुरुवार को अचानक अभियान छेड़ दिया। उन्होंने हिरणपुर थाना क्षेत्र के चौड़ामोड़ और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुसुमाफाटक एवं काशीला मोड़ चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण कर स्थानीय पुलिस व दंडाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने चेकपोस्ट पर मौजूद रजिस्टर, सीसीटीवी सिस्टम, लाइटिंग व्यवस्था और वाहनों की एंट्री प्रक्रिया का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि—
“अब कोई भी माइनिंग वाहन बिना चालान की जांच और सही प्रविष्टि के आगे नहीं जाएगा। नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

अधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात चौकीदारों व पुलिस बल को चेतावनी देते हुए कहा कि
यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली तो संबंधित कर्मियों पर तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

एसपी के अचानक पहुंचने से चेकपोस्टों पर कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। कई वाहनों की मौके पर ही गहन जांच की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि माइनिंग चालान नंबर, वाहन संख्या, समय और चालक का विवरण रजिस्टर में क्रमवार व साफ-सुथरे तरीके से दर्ज किया जाए, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न बचे।

एसपी का यह कदम जिले में अवैध खनन, ओवरलोडेड वाहनों की आवाजाही और माफियाओं पर लगाम कसने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि प्रशासन की ऐसी सख्ती से क्षेत्र में अवैध परिवहन पर रोक लगेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में पेड़ के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा जिले में एक पेड़ के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

हुल दिवस पर जामताड़ा में शक्ति प्रदर्शन

Khabar365newsजामताड़ा। हुल दिवस के अवसर पर जामताड़ा में कोल्हान टाइगर संगठन की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आज 1,042 सहायक आचार्यों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM हेमंत करेंगे वितरण

Khabar365newsरांची। झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की दिशा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बेकाबू ट्रैक्टर ने सड़क किनारे चल रही युवती को मारी टक्कर

Khabar365newsचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया...