BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के मनोज शाह की गौशाला बनी सफलता की कहानी

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ नगर के पुलिस लाइन स्थित दिशा गौशाला के संचालक मनोज कुमार शाह ने कामधेनु योजना के तहत गौपालन की शुरुआत कर आत्मनिर्भरता की एक प्रेरक मिसाल पेश की है। योजना के अंतर्गत उन्होंने 20 गायों से गौशाला का काम शुरू किया था, जो आज बढ़कर 50 से 60 गायों तक पहुंच चुका है।
मनोज कुमार शाह ने बताया कि इस कार्य में वह और उनकी पत्नी दोनों मिलकर गायों की सेवा और देखभाल करते हैं। मेहनत और लगन के बल पर धीरे-धीरे गौशाला का विस्तार हुआ। वर्तमान समय में गायों की देखरेख के लिए 8 से 9 कर्मियों को भी रोजगार दिया गया है, हालांकि पति-पत्नी स्वयं भी नियमित रूप से मेहनत करते हैं।

मनोज कुमार शाह एक सेवानिवृत्त फौजी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी गौशाला से प्रतिदिन करीब 400 लीटर दूध का उत्पादन होता है। इस दूध की आपूर्ति पाकुड़ बाजार क्षेत्र में घरों और मिठाई दुकानों में की जाती है, जिससे अच्छी आमदनी होती है।
गौपालन के इस व्यवसाय से उन्हें हर माह लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये तक की आय हो रही है। इस काम से पति-पत्नी दोनों संतुष्ट और खुश हैं।

मनोज कुमार शाह ने लोगों से अपील की कि वे गाय पालन जैसे कार्यों को अपनाकर स्वरोजगार से जुड़ें और आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाएं सही दिशा और मेहनत के साथ अपनाई जाएं, तो आम लोग भी बेहतर आजीविका कमा सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

कुडू में विशाल जामुन का पेड़ गिरने से गरीब महिला की घर क्षतिग्रस्त, एक बकरी की मौत

Khabar365newsलोहरदगा सद्दाम खान की रिपोर्ट कुडू: लोहरदगा जिले में लगातार हो रही...

ActiveJharkhandLohardaga

उपायुक्त की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

Khabar365newsउपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा पुलिस द्वारा लोगों के गुम हुए मोबाईल बरामद कर वास्तविक धारको को सौंपा गया।

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक, शम्भू कुमार सिंह के निर्देश परजिला के आमजनों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 5 दिन

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...