JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू और सांकुल के पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ सड़क पर पानी बहाव को लेकर घर-घर जाकर लोगों से अपील की सड़क पर पानी न बहाए।

Share
Share
Khabar365news

खबर 365 न्यूज का असर पतरातू और सांकुल पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों ने लिया संज्ञान।

28 नवंबर को खबर 365 न्यूज ने उठाया था यह मामला।

रिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू प्रखंड अंतर्गत पतरातू ब्लॉक मोड़ से सांकुल जाने वाली कालीकरण सडक दो साल पूर्व राज्य संपोषित योजना जिला रामगढ़ के द्वारा करोड़ों रुपए के लागत से निर्मित कालीकरण सड़क की दुर्दशा इस कदर हो गयी है कि बुजुर्ग, महिला व स्कूल में पढ़ने वाले छात्राएं पतरातू ब्लॉक मोड़ से पतरातू बस्ती और सांकुल गांव जाने से कतराने लगे हैं।

सड़क की हालत ऐसी हो गयी है कि लगता है मानो बीस कीलोमीटर की यात्रा की गयी हो। पूरे रास्ते में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। और आस पास के रहने वाले लोगों के घर का गंदे पानी सड़क में बहाने के कारण सड़क के कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। रविवार को पतरातू पंचायत के मुखिया गिरिजेश कुमार , सांकूल मुखिया सुमन भारती, पंचायत समिति सदस्य पतरातु ज्योति गुप्ता सहित ग्रामीणों ने मोहल्ले वासियों को घर-घर जाकर निवेदन किया कि घर का पानी से ज्यादा न बहाव करें घर के पास पानी बहाव के लिए सोखा गड्ढे का निर्माण करें।

इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधियों ने सड़क के दोनों साइड अतिक्रमण किए हुए लोगों को हटाने की भी अपील की ताकि चार पहिए वाहन सहित पैदल चलने वालों को दिक्कत का सामना न‌ करना पड़े। मालूम की यह सड़क का निर्माण 2 वर्ष पूर्व किया गया था, सड़क के साथ नाली का निर्माण नहीं होने के कारन सड़क जर्जर की स्थिति बन गई है। बताया जाता है कि स्थानीय विधायक रोशन लाल चौधरी के द्वारा नाली निर्माण को लेकर अनुशंसा की गई है वहीं मुखिया गिरिजेश कुमार के द्वारा भी उपयुक्त रामगढ़ और विधायक को सड़क की मरम्मत और नाली निर्माण को लेकर पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया गया है। मौके पर अवधेश सिंह ,सुशील कुमार सिंह, रामकुमार राम, रविंद्र शर्मा ,रवि दत्ता,राजन सिंह, परमानंद राजू, कुंवर सिंह, दिलावर सिंह, विजय साहू ,शरदेंदु कुमार ,रंजीत ठाकुर, परमेश्वर कुमार सहित पतरातू और सांकुल के ग्रामीण शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...