Hazaribaghझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग : बडम बाजार स्थित श्री ज्वेलर्स में दिनदहाड़े 7 राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबागन के बडम बाजार चौक स्थित श्री ज्वेलर्स में दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों द्वारा सात राउंड फायरिंग किए जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद संचालक, ग्राहक और आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसा माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार दो अपराधी, जो मास्क लगाए हुए थे, हथियार लहराते हुए बादाम बाजार स्थित श्री ज्वेलर्स के सामने रुके और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान दुकान के गेट पर लगे टफन शीशे का दरवाजा चकनाचूर हो गया। हालांकि, शीशा मोटा होने के कारण गोली निशाने पर नहीं लगी। घटनास्थल पर गोली का खोखा अभी भी जमीन पर पड़ा हुआ है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है। खासकर इस बात को लेकर गुस्सा है कि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े इस तरह की घटना घटित होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची की भव्या रंजन बनी CBSE आर्ट्स नेशनल टॉपर, लाए 99.8% अंक

Khabar365newsकहते हैं कि अगर इरादे नेक हों और मेहनत में ईमानदारी, तो...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET पेपर लीक पर भड़के कैलाश यादव, NTA चेयरमैन पर कार्रवाई की मांग

Khabar365newsराजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने नीट पेपर लीक होने और परीक्षाएं रद्द...