PALAMUझारखंडब्रेकिंग

पांकी विधायक शशिभूषण मेहता को दिल्ली झारखंड भवन में नहीं मिला कमरा, गुस्से में धरने पर बैठे 

Share
Share
Khabar365news

पलामू : पलामू जिले के पांकी से बीजेपी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता को शुक्रवार को दिल्ली स्थित झारखंड भवन में कमरा नहीं मिला। पहले से 2 कमरे बुक होने के बावजूद जब रिसेप्शन पर उन्हें बताया गया कि कोई भी कमरा खाली नहीं है, तो नाराज होकर विधायक झोला और टिफिन के साथ रिसेप्शन के सामने ही धरने पर बैठ गए।

पहले से बुक था कमरा, फिर भी नहीं मिला ठिकाना

डॉ. शशिभूषण मेहता ने बताया कि उन्होंने 2 कमरे पहले से बुक करवा लिए थे और इसकी पुष्टि भी कराई थी। लेकिन जब वह झारखंड भवन पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि सिर्फ एक कमरा बुक है और दूसरा उपलब्ध नहीं है। यहां तक कि रिसेप्शन पर यह भी कहा गया कि कोई कमरा खाली नहीं है। रिसेप्शन पर जानकारी मिलने के बाद विधायक ने अपना टिफिन वहीं खोलकर खाना खाया और धरना शुरू कर दिया। उन्होंने इसे झारखंड की विधायिका का अपमान बताया और कहा कि यह किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता। 

मुख्य सचिव, स्पीकर और नेताओं को दी जानकारी 
विधायक मेहता ने झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो को इस मामले की जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय मंत्री संजय सेठ और झामुमो विधायक कल्पना सोरेन को भी घटना से अवगत कराया। गुस्साए विधायक ने सवाल किया कि झारखंड भवन का निर्माण करोड़ों रुपये खर्च कर हुआ है, लेकिन अगर राज्य के विधायकों को ही यहां कमरे के लिए अपमानित होना पड़े, तो इसका मतलब क्या है? 

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, ”एक आंख में सुरमा और दूसरी में काजल नहीं चलेगा। अगर व्यवस्था में पक्षपात होगा, तो इसका विरोध होगा।” विधायक ने जब खुद जानकारी जुटाई तो पाया कि एक कमरा पूर्व विधायक के नाम पर बुक है और बाकी कमरे खाली हैं। इसके बाद उन्होंने सवाल उठाया कि रिसेप्शन पर गलत जानकारी क्यों दी गई? डॉ. मेहता ने झारखंड सरकार से आग्रह किया कि झारखंड भवन की व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाए ताकि राज्य के जनप्रतिनिधियों को सम्मान और सुविधा दोनों मिल सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आयुष डॉक्टरों की 670 पदों पर केवल 48 तैनात, सीपी सिंह ने सरकार से मांगा जवाब

Khabar365newsविधानसभा में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े तारांकित प्रश्न पर जोरदार चर्चा हुई।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

डायन-बिसाही प्रथा के खिलाफ कानूनी रूप से लड़ने वाले प्रेमचंद नहीं रहे

Khabar365newsअंधविश्वास की बेड़ियों में जकड़ी महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए अपना...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडब्रेकिंग

छतरपुर में दीदी बड़ी योजना में घूसखोरी, रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार

Khabar365newsजिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत सिलदाग गांव में दीदी बड़ी योजना से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नॉर्थ कर्णपुरा की खदानों से मिला 30 करोड़ साल पुराने जीवाश्म के संकेत

Khabar365newsझारखंड स्थित नॉर्थ कर्णपुरा के कोयला खदानों से 30 करोड़ साल पुरानी...