देशब्रेकिंग

हिरासत में NSUI के राजवर्धन, जंतर-मंतर पर पेपर लीक, एनईपी 2020 और यूजीसी ड्राफ्ट नियमों का किया विरोध, पहुंचे राहुल गांधी

Share
Share
Khabar365news

दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राजवर्धन ठाकुर को पुलिस ने हिरासत में लिया। राष्ट्रीय प्रवक्ता राजवर्धन ने कहा कि छात्रों के हक और हकूक की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ेंगे। जानकारी हो कि दिल्ली के जंतर-मंतर में एनएसयूआई एवं इंडिया गठबंधन के छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एनईपी 2020, यूजीसी ड्राफ्ट नियमों और पेपर लीक के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी पहुंचे। उन्होंने आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। 

NSUI के विरोध प्रदर्शन में लोकसभा नेता राहुल गांधी ने आरएसएस पर हमला करते हुए कहा, “एक संगठन भारत के भविष्य, भारत की शिक्षा व्यवस्था को खत्म करने का प्रयास कर रहा है। उस संस्था, उस संगठन का नाम RSS है। सच्चाई यह है कि अगर हमारी शिक्षा व्यवस्था उनके हाथों में चली गई, जो धीरे-धीरे हो रहा है, तो यह देश बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। कुछ दिन पहले, प्रधानमंत्री ने कुंभ मेले पर बात की। मैं उनसे कहना चाहता था कि कुंभ मेले पर बोलना अच्छी बात है लेकिन उन्हें भविष्य के बारे में भी बोलना चाहिए। उन्हें बेरोजगारी के खिलाफ बोलना चाहिए। आपकी सरकार ने इस देश के युवाओं को बेरोजगार बना दिया है और आपको इसके बारे में भी बोलना चाहिए। इस प्रदर्शन में झारखंड के अध्यक्ष बिनय उरांव, एनएसयूआई की राष्ट्रीय समन्वयक आरुषि सिंह समेत झारखंड के सैकड़ों एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चाईबासा में पत्थर से कूचकर हत्या से सनसनी नियुक्ति पत्र का इंतज़ार 

Khabar365newsपश्चिमी सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2009 के संकल्प के मुताबिक तय हो शिक्षकों की सैलरी, 12 हफ्ते का दिया समय 

Khabar365newsझारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जयराम महतो JSCA में आम दर्शकों की तरह देख रहे मैच

Khabar365newsलाल घेरे में दिख रहे यह शख्स कोई आम इंसान नहीं है...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में मासिक और विशेष लोक अदालत का आयोजन

Khabar365newsझालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पाकुड़ के तत्वावधान...