CrimeJharkhand

गिद्दी डीएवी स्कूल में फीस बढ़ाने पर भड़के अभिभावक,सीसीएल महाप्रबंधक से भेटकर स्कूल प्रबंधन पर लगाया संगिन आरोप

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ । रामगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र गिद्दी डीएवी स्कूल में फीस बढ़ाने का मामला आज तुल पकड़ा। आपको बता दें एक तरफ जहां सरकार के द्वारा निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा हैं तो वही गिद्दी ए डीएवी स्कूल में री – एडमिशन व स्कूल फीस के नाम पर फीस बढ़ाने पर सभी अभिभावकों में आक्रोश उभर पड़ा एवं सभी अभिभावकों ने तत्काल अरगड्डा क्षेत्रीय महाप्रबंधक संजय कुमार झा से मुलाकात किया तथा कहा कि वीते वर्ष 2023 में भी स्कूल प्रबंधन के द्वारा प्रत्येक छात्र पर लगभग चार सौ रुपये की बढ़ोतरी किया गया इस वर्ष 2024 में प्रत्येक छात्रों पर तकरीबन 25 से 30 प्रतिशत की वृद्धि किया गया है जिससे अभिभावकों में खासे आक्रोश है।
वहीं इस सम्बंध में क्षेत्र के युनियन प्रतीनीधीयो ने महाप्रबंधक से कहा कि तत्काल इस बढ़ोतरी पर रोक लगाया जाए एवं सलेक्ट बोडी कि मिटिंग में निर्णय लिया जाएगा। युनियन प्रतीनीधीयो में गुड्डू यादव, अरुण कुमार सिंह, पुरुषोत्तम पांडेय, गौतम बनर्जी, अरविन्द कुमार उपाध्याय, बिरजू साव, के अलावा अभिभावकों में से उत्तम कुमार, सुरेश महतो, रविन्द्र कुमार, कृष्णा राम, पिंटू सिंह, सत्येंद्र कुमार, सहित अन्य अभिभावक उपस्थित थे।

प्राचार्य का अड़ियल रवैया बर्दाश्त नहीं – गुड्डू यादव

गिद्दी :- चाय पिला कर फिस बढोतरी करा रहे गिद्दी डीएवी स्कूल के प्राचार्य उनकी यह अड़ियल रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उक्त बातें शनिवार को आजसू नेता गुड्डू यादव ने कहा। उन्होंने कहा कि एलएमसी की बैठक में स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावक नहीं सिर्फ चाय पिने वाले अंगुठे छाप चापलूस एवं स्कूल प्रबंधन व सीसीएल प्रबंधन के तलवे चाटने वाले लोग गरिब छात्रों व अभिभावकों के जेब पर डाका डालने का काम करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि स्कूल फीस में बढ़ोतरी हुई तो इस मामले को लेकर आंदोलन किया जायेगा।
वहीं इस सम्बंध में डीएवी प्राचार्य मन्नु प्रिया से सम्पर्क किए जाने पर उनका मोबाइल बंद पाया गया।
बहरहाल जो भी हो फीस बढ़ाने के मामले को लेकर क्षेत्र के अभिभावकों में खासे आक्रोश है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...