Jharkhand

*पतरातु क्षेत्र के समाजसेवी निशि पांडेय ने आजसू पार्टी से अपना इस्तीफा दिया,कही पुर्व की तरह समाजसेवा जारी रहेगा*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के बड़कागांव विधानसभा के पतरातू क्षेत्र की समाजसेविका निशि पांडेय ने आज आजसू पार्टी के सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। बताते चलें कि समाजसेवी निशि पांडेय पिछले कई वर्षों से समाज के प्रति समर्पित है और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में हजारों जरूरतमंदों को मदद करने का कार्य करते आई है जिससे क्षेत्र में लोगों के बीच लोकप्रियता भी देखें जा सकतें हैं। ऐसे में आज आजसू पार्टी से इस्तीफा देना आजसू पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति माना जा सकता है।निशि पांडेय पिछले विधानसभा चुनाव से पहले आजसू के विधानसभा उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी को समर्थन देकर आजसू पार्टी में हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुई थीं। उन्होंने ज़ोरदार और प्रभावी तरीक़े से चुनाव में प्रचार भी किया था। जिसके कारण वोट प्रतिशत में इज़ाफ़ा हुआ था।हालांकि बाद में रोशन लाल चौधरी चुनाव हार गए थे। निशि पांडेय ने अपना इस्तीफा देते हुए कहा है कि वह खुद को पार्टी से अलग कर रही हैं। उन्होंने पूर्व में लोगों के समर्थन और आजसू की तरफ से मिले प्रस्ताव के बाद पार्टी का दामन थामा था। चुनाव के बाद उन्हें और उनके सहयोगियों को पार्टी के स्तर से कोई खास दायित्व नहीं दिया गया है जिससे कि वह आमलोगों के बीच जाकर आजसू पार्टी के विचारों को रखतीं। अब वह खुद ही अपने और सहयोगियों के सहयोग से पूर्व की तरह क्षेत्र में लोगों की सहायता करती रहेंगी। वह सक्रिय राजनीति करती रहेंगी और गरीबों तथा पिछड़ों आदि की मदद करने के लिए काम करती रहेंगी। निशि पांडेय ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य लोगों की मदद करना और उस घर में दीया जलाना है जहां सदियों से अंधेरा है। साथ ही किसानों को ऑर्गेनिक खेती करने को ले परामर्श, सहयोग और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने को लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने एवं घरेलू सहयोग जानकारी सहित हरसंभव मदद करने पर काम किया जायेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...