CrimeJharkhandRamgarh

स्क्रैप लोहे के साथ पतरातू पुलिस ने पिकअप वैन को किया जप्त

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ । रामगढ़ जिले में पतरातू पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कोतो पंचायत स्थित शाही टाँड़ के पास से एक भारी मात्रा में अवैध स्क्रैप लदे पिकअप वैन को जप्त किया। इस संदर्भ में पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता ने बताया कि हमें गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि इस रास्ते से स्क्रैप लोहा लदा पिक अप वैन गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही पूरी टीम के साथ मैं घटनास्थल पर पहुंचा तथा पिकअप वैन को जप्त कर लिया। हालांकि मौके से किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। सभी लोग पहले से ही स्क्रैप लोहा लदा पिकअप वैन छोड़कर वहां से भाग चुके थे। उन्होंने बताया कि ऐसा अनुमान है कि लगभग 5 टन स्क्रैप लोहा इसमें लदा है। हालांकि अभी तक किसी की इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और ना ही किसी ने अभी तक पिकअप वैन के बारे में किसी तरह की जानकारी लेने का कोई प्रयास किया है। मगर बहुत जल्द इस मामले का उद्वेदन हम लोग कर लेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...