BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

पत्नी ज्योति के लखनऊ पहुंचते ही पवन सिंह का पारा चढ़ा, पुलिस बुलाई और लगाए संगीन आरोप

Share
Share
Khabar365news

भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और गायक पवन सिंह का पारिवारिक विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया हैं। दरअसल, एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह हाल ही में उनसे मिलने लखनऊ वाले घर पर पहुंची थीं, जहां पवन सिंह तो नहीं मिले, लेकिन उन्होंने घर पर पुलिस बुला ली थी। इसके बाद पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें की पहले भी इन दोनों के बीच पारिवारिक सबंध ठीक नहीं रहे हैं। पहले भी ज्योति सिंह ने पवन सिंह और उनकी मां पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाये हैं। 

और अब ज्योति सिंह वीडियो में कहते दिखाई दे रही हैं कि , “आप लोग के कहने पर मैं पवन जी के घर पर आई और उन्होंने मेरे पर पुलिस थाने में एफआईआर की है। हम सिर्फ आप लोगों के कहने पर यहां आए थे कि भाभी आप जाइए, देखते हैं आपको कौन निकालता है। हम उनकी पत्नी बनकर यहां आए थे, देख लीजिए पुलिस वाले हमको लेने आए हैं। हम थाने में जा रहे हैं। अब आप फैसला करेंगे कि हमें न्याय कैसे मिलेगा।” इसके बाद वीडियो में ज्योति लेडी पुलिस से बात करती भी नजर आती हैं।”

इसके बाद वीडियो में ज्योति सिंह फोन पर अपने वकील से बात करती हुई दिखाई देती हैं। और फिर विडियो में आगे पवन सिंह की पत्नी कहती हैं कि, “सिर्फ समाज के कहने पर मैं यहां आई थी, ये दिन देखने के लिए आई थी। अगर अभी भी इंसाफ नहीं होगा, तो आप लोगों से कोई उम्मीद नहीं है। अगर मुझे थाने जाना पड़ा, तो मैं इसी घर में जहर खाकर मरूंगी।”
आगे उन्होंने लाइव विडियो में कहा कि, “ये समाज का सेवा करेंगे, ये पवन सिंह समाज की सेवा करेंगे, जिसने अपनी पत्नी को निकालने के लिए पुलिस बुलावा रहे हैं। करवा लीजिए आप लोग।।। चुनाव था तो अपनी पत्नी को बुलाकर इस्तेमाल किया। उसके बाद दूसरी लड़की को लेकर होटल गए। चुनाव के बाद सबने पूछा था कि मैं अपने घर क्यों आ गई, क्योंकि चुनाव के 20 दिन बाद पवन जी एक लड़की को लेकर होटल गए और एक पत्नी होने के नाते मैं ये बर्दाश्त नहीं कर सकती।”
आपको बता दें कि, पिछले कई सालों से पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच सम्बन्ध अच्छे नहीं चल रहे है। बीते अगस्त महीने में भी अभिनेता की पत्नी ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। और अब अब वह उनसे मिलने लखनऊ स्थित घर पहुंची गयी। जहां वह लाइव वीडियो में वहां कि आपबीती सुना रही हैं कि वह लोगों के कहने पर यहां आई हैं, लेकिन एक्टर उन्हें यहां नहीं मिले, लेकिन पुलिस उनको अरेस्ट करने आ गई है।
हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह साथ दिखाई दिए थे। दोनों चुनाव प्रचार में शामिल भी हुए थे। लेकिन अब ज्योति सिंह एक बार फिर पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगा रही है। और ये आरोप तब लग रहे हैं जब बिहार में चुनाव होने हैं। वहीं पवन सिंह बीते दिनों ही उपेंद्र कुशवाहा, अमित शाह और और जेपी नड्डा से मिले थे जिसके बाद उनकी भाजपा में शामिल होने कि खबरे तेज हो गयी हैं। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...