Hazaribagh

पेलावल ओपी में में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

Share
Share
Khabar365news

चलंत डीजे पर होगी सख्त प्रतिबंध–एसडीओ

कटकमसाडी (हजारीबाग) शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गापूजा मनाए जाने को लेकर शनिवार को पेलावल ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीओ अशोक कुमार के ने किया। बैठक में सरकारी गाइड लाइन का पालन करते हुए पर्व को मनाए जाने की अपील की गई। वहीं बैठक में बताया गया कि सरकारी निर्देश के मुताबिक चलंत डीजे को प्रतिबंधित किया गया है। बैठक में सदर एसडीओ अशोक कुमार ने दुर्गा पूजा के अध्यक्ष और सचिव से परिचय प्राप्त कर उपस्थित तमाम पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव व सदस्यों, जनप्रतिनिधिगण व प्रबुद्धजनों शांतिपूर्ण माहौल में भक्तिभाव से दुर्गापूजा सम्पन्न कराए जाने की अपील की गई। साथ ही, इस दौरान एक सभ्य नागरिक की जिम्मेवारी को निर्शहन करने की बात कही गई। बैठक में पुलिस अपर अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि दुर्गापूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूजा पंडालों में स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध लोग अपने समिति की ओर से वॉलिंटियर रखें। आरक्षी निरीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा में अशांति फैलाने वालों पर विशेष नजर रखा जाएगा। मौके पर ओपी प्रभारी शाहीना परवीन ने कहा कि पूजा के दौरान कहीं से भी अप्रिय घटना की खबर मिले, तो पुलिस प्रशासन को तत्काल सूचित करें। मौके पर एसआई संजय खलको, देवानंद राणा, रमेश सिंह, चौकिदार अजय कुमार पासवान, मुखिया अनवारूल हक, मुखिया नारायण साव, पंकज अगरिया, दीपक राणा, कारू राम, निसार खान, बबलू अंसारी, मनीष ठाकुर, दिनेश साव, सुधीर यादव, अजय साव, भोला यादव, सरयू राम, शबनम परवीन, मो. एखलाक, रंजीत कुमार रजक, जहांगीर अली, इसराइल खान, रहमत खान, मो. शहजाद, आशिक खान, बैजनाथ कुमार सहित दर्जनों प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
CrimeHazaribagh

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365news कटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध...

CrimeHazaribagh

दारू चौक चाकूबाजी कांड का खुलासा, मो. इकबाल हुसैन के नेतृत्व में बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रामनवमी...

HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस लेवल ध्यान शिविर सम्पन्न, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया लाभ

Khabar365newsहजारीबाग। आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग चैप्टर के तत्वावधान में चार दिवसीय एडवांस...