BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CUJ में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में PHD की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Share
Share
Khabar365news

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अपने विभिन्न पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन माँगा है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन सीयूजे समर्थ एडमिशन पोर्टल (CUJ Samarth Admission Portal) के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 दिसंबर 2025 से 12 जनवरी 2026 तक राखी गई है। आवेदन से संबंधित लिंक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

अध्यक्ष, एडमिशन सेल, प्रो जीपी सिंह ने बताया कि प्रवेश से संबंधित योग्यता मानदंड, उपलब्ध विषय/विशेषज्ञता, सीट मैट्रिक्स एवं अन्य विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध पीएच.डी. प्रवेश सूचना पुस्तिका (2025-26) में देखे जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम सूचना एवं आधिकारिक अधिसूचनाओं के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है। 

आगे जानकारी देते हुए, पीएचडी एडमिशन के संयोजक, डॉ बीसी मल्लिक ने बताया कि कुल 196 सीट घोषित की गई हैं, विषयवार जानकारी सीयूजे के वेबसाइट पर देखी जा सकती है। हर श्रेणी के अनुसार नामांकन शुल्क लगेगा। अगर कोई अभ्यर्थी एक से अधिक विषय में नामांकन करने का इच्छुक है तो उसे विषयवार अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा। 

श्रेणी के अनुसार नामांकन शुल्क 
UR / OBC / EWS (पुरुष) = ₹2000/-। प्रति अतिरिक्त विषय = ₹800/-
SC / ST (पुरुष) = ₹1500/-। प्रति अतिरिक्त विषय = ₹700/-
दिव्यांगजन (PwD) एवं सभी श्रेणियों की महिला अभ्यर्थी = ₹1000/-। प्रति अतिरिक्त विषय = ₹600/-

नामांकन हेतु निर्धारित योग्यता श्रेणी
पीएचडी में प्रवेश के लिए यूजीसी की नई अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है:
श्रेणी-1: पीएच.डी. में प्रवेश (जेआरएफ सहित) एवं सहायक प्राध्यापक नियुक्ति हेतु पात्र
श्रेणी-2: पीएच.डी. में प्रवेश (जेआरएफ के बिना) एवं सहायक प्राध्यापक नियुक्ति हेतु पात्र
श्रेणी-3: केवल पीएच.डी. में प्रवेश हेतु पात्र
नोट:

  • केवल जून 2024, दिसंबर 2024 एवं जून 2025 चक्र के यूजीसी/सीएसआईआर-नेट स्कोर ही शैक्षणिक सत्र 2025-26 (जुलाई सत्र) के लिए मान्य होंगे। इससे पूर्व के चक्रों के स्कोर मान्य नहीं होंगे।
  • GATE परीक्षा (संबंधित या सहायक विषय में) उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जिनका प्रमाण पत्र 01 जनवरी 2023 या उसके बाद जारी हुआ हो (इंजीनियरिंग एवं जियोइन्फॉर्मेटिक्स विषयों हेतु)।
  • झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा, इंजीनियरिंग, जियोइन्फॉर्मेटिक्स, तिब्बती भाषा एवं संस्कृति विषयों में पीएच.डी. प्रवेश हेतु आयोजित की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...