JharkhandpatratupatratuRamgarh

ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज में आईटीआई प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ आयोजन

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू। पतरातू प्रखंड अंतर्गत ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज पतरातू में शनिवार को आईटीआई पास प्रशिक्षणार्थियों के लिए एकदिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें कुल 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्लेसमेंट कैंप में सोनी ऑटो एलिट प्राइवेट लिमिटेड जमशेदपुर के प्रतिनिधि सौरभ बनर्जी उपस्थित थे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के कौशल का मूल्यांकन करते हुए कई उम्मीदवारों का चयन किया।

चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से शीघ्र ही ऑफर लेटर प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्राचार्य संबित कुमार साहू ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज अपने छात्रों को उद्योगों से जोड़ने का निरंतर प्रयास करता है। विद्यार्थियों को चाहिए कि ऐसे अवसरों का लाभ उठाकर अपने करियर को नई दिशा दें। उन्होंने कहा कि यह प्लेसमेंट ड्राइव कॉलेज के कौशल विकास और रोजगारोन्मुख शिक्षा के उद्देश्य को और मजबूत करता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

राहुल गांधी से मिले अंबा प्रसाद और योगेंद्र साव, विस्थापितों के हक की उठाई आवाज

Khabar365newsपूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC में उम्र सीमा छूट पर सीएम का कुणाल षाडंगी को सकारात्मक आश्वासन

Khabar365newsपूर्व विधायक और झामुमो के वरिष्ठ नेता कुणाल षाडंगी शुक्रवार को मुख्यमंत्री...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बाघों की गिनती में झारखंड नंबर वन, टाइगर एस्टीमेशन रिपोर्ट ने चौंकाया

Khabar365newsझारखंड का एक मात्र टाइगर रिजर्व, पलामू टाइगर रिजर्व है। बताते चलें...