Jharkhand

*ग्राम टेरपा टोकीसूद स्थित अवैध बालू स्टोक कारोबारियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने किया बड़ी कार्रवाई*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के उपायुक्त चंदन कुमार के दिशा-निर्देश पर आज पतरातू अंचलाधिकारी शिव शंकर पांडे एवं पतरातू थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में ग्राम टेरपा टोकीसूद स्कूल के समिप अवैध रूप से किए गए बालू के भंडारण पर छापेमारी की गई। जिसमें लगभग एक दर्जन हईवा अवैध बालू को उठाकर पतरातू थाना के प्रांगण में रखा गया। इस संदर्भ में थाना प्रभारी अमित कुमार बताते हैं कि मैंने क्षेत्र के तमाम वैसे लोगों को पहले ही आगाह कर दिया था जो किसी भी तरह का अवैध काम करते हैं। मैं अपने थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कार्य बर्दाश्त नहीं करूंगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करूंगा। ऐसे लोग समय रहते अपने आप को बदल ले तो उनके हित में होगा। उन्होंने आगे कहा कि अंचलाधिकारी शिव शंकर पांडे के दिशा निर्देश पर गुप्त जानकारी के अनुसार टेरपा में भारी मात्रा में अवैध रूप से किए गए बालू के भंडारण को जप्त किया गया। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।बताते चलें कि रामगढ़ जिला में बालू का सबसे अधिक अवैध कारोबार पतरातू थाना क्षेत्र से टोकीसूद सीमावर्ती क्षेत्र छापर में चल रहा है जिसपर लगाम लगाने हेतु जिला प्रशासन व पतरातू पुलिस पूरी तरह से सजगता पूर्वक छापेमारी अभियान चलाया जा रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...